Wednesday, February 18, 2026
Homeउत्तर प्रदेशपरेड का निरीक्षण कर सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए

परेड का निरीक्षण कर सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए

बारांबकी (राष्ट्र की परम्परा)
शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक बाराबंकी दिनेश कुमार सिंह द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन्स स्थित परेड ग्राउण्ड में, शुक्रवार को परेड की सलामी लेने के पश्चात अनुशासन व एकरूपता बनाए रखने हेतु परेड ड्रिल करायी गई। फील्ड यूनिट का निरीक्षण कर घटना स्थल पर पहुंचकर विधिवत कार्यवाही करने के सम्बन्ध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इसके पश्चात पुलिस लाइन्स का भ्रमण कर परिवहन शाखा का निरीक्षण किया गया, तथा विभिन्न रजिस्टरों को अद्यावधिक रखने हेतु सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये । इस दौरान क्षेत्राधिकारी लाइन सुमित त्रिपाठी, प्रतिसार निरीक्षक सुभाष चन्द्र मिश्रा एवं अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments