Thursday, March 12, 2026
HomeHealthएनडीआरएफ और रेडक्रॉस की संयुक्त कार्यशाला, बलिया की छात्राओं को मिला सुरक्षा...

एनडीआरएफ और रेडक्रॉस की संयुक्त कार्यशाला, बलिया की छात्राओं को मिला सुरक्षा का सबक

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)।
आपदा के समय सतर्कता और त्वरित प्रतिक्रिया से बड़ी से बड़ी त्रासदी को टाला जा सकता है। इसी उद्देश्य से गुलाब देवी इंटरमीडिएट कॉलेज, बलिया में एनडीआरएफ (राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल) और रेडक्रॉस सोसायटी की टीम ने छात्राओं को आपदा प्रबंधन का विशेष प्रशिक्षण दिया। यह कार्यक्रम उत्तर प्रदेश राज्य आपदा प्राधिकरण के निर्देश और जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया।

11वीं बटालियन एनडीआरएफ वाराणसी से आए निरीक्षक इंद्रदेव कुमार ने छात्राओं को प्राकृतिक आपदाओं से निपटने के व्यावहारिक तरीके बताए। उन्होंने समझाया कि कैसे स्थानीय संसाधनों का उपयोग कर खुद और दूसरों को सुरक्षित रखा जा सकता है। लाइफबॉय, लाइफ रिंग, लाइफ जैकेट और अस्थायी स्ट्रेचर बनाने की तकनीक का प्रदर्शन किया गया। साथ ही भूकंप, वज्रपात और आकाशीय बिजली से बचाव के उपायों पर विस्तार से चर्चा हुई।

नर्सिंग सहायक अमित कुमार ने सीपीआर (CPR) की लाइव डेमो दी, जबकि जिला समन्वयक शैलेन्द्र पाण्डेय ने सर्पदंश की स्थिति में प्राथमिक उपचार और सावधानियों की जानकारी दी।

विद्यालय की प्रभारी प्रधानाध्यापिका अंजू पाण्डेय ने कार्यक्रम के लिए आभार व्यक्त किया और छात्राओं को सीखी हुई तकनीकों को व्यवहारिक जीवन में अपनाने की प्रेरणा दी। इस प्रशिक्षण से छात्राओं में आपदा से बचाव और सुरक्षा के प्रति जागरूकता में उल्लेखनीय वृद्धि हुई।


RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments