एनडीए की ऐतिहासिक जीत, पीएम मोदी बोले—सुशासन और विकास की जीत

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के नतीजों ने राज्य की राजनीति में एक नया इतिहास रच दिया है। भाजपा के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) ने 243 में से 200 से अधिक सीटों पर निर्णायक बढ़त हासिल कर धमाकेदार विजय दर्ज की। रुझानों से यह भी स्पष्ट संकेत मिला कि इस बार भाजपा ने अपने अब तक के सर्वश्रेष्ठ स्ट्राइक रेट के साथ रिकॉर्ड जीत की ओर कदम बढ़ा दिया है।

ये भी पढ़ें बिहार का निर्णायक जनादेश: सुशासन की जीत, स्थिरता की वापसी”

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एनडीए की इस प्रचंड जीत पर एक्स (ट्विटर) पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि “सुशासन की जीत हुई है, विकास की जीत हुई है और जन-कल्याण की भावना की जीत हुई है।” उन्होंने बिहार की जनता का आभार व्यक्त करते हुए लिखा कि राज्यवासियों ने जो ऐतिहासिक जनादेश दिया है, वह एनडीए सरकार के प्रति उनके भरोसे और विकास मॉडल के प्रति समर्थन का प्रतीक है।

पीएम मोदी ने कहा कि लोगों ने एनडीए के कार्यकाल के दौरान हुए चौतरफा विकास को देखकर गठबंधन को भारी बहुमत दिया है। साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, चिराग पासवान, जीतन राम मांझी और उपेंद्र कुशवाहा को भी इस शानदार जीत के लिए बधाई दी। प्रधानमंत्री ने वादा किया कि आने वाले समय में बिहार के इंफ्रास्ट्रक्चर, रोजगार और सांस्कृतिक पहचान को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए तेज गति से काम किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि बिहार के युवाओं और महिलाओं को समृद्ध भविष्य के लिए अधिक अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे।

ये भी पढ़ें –“मेष से मीन तक: जानें किस पर बरसेगा भाग्य और किसे रहना होगा सावधान”

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी एनडीए की महाविजय को “देश के चुनावी इतिहास का एक सुनहरा अध्याय” बताया। उन्होंने कहा कि तीन-चौथाई बहुमत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और सुशासन की राजनीति पर जनता के अटूट विश्वास का प्रमाण है। राजनाथ सिंह ने बिहार की जनता का अभिनंदन करते हुए कहा कि यह जनादेश सरकार को और अधिक निष्ठा और सेवा भाव के साथ काम करने की प्रेरणा देता है।

उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के योगदान को भी महत्वपूर्ण बताते हुए भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं की मेहनत और समर्पण की सराहना की। साथ ही भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, विजय सिन्हा और प्रदेश अध्यक्ष को भी इस बड़ी जीत के लिए शुभकामनाएं दीं।

Editor CP pandey

Recent Posts

असम चुनाव से पहले PM मोदी का बड़ा तोहफा: कुमार भास्कर वर्मा सेतु का उद्घाटन

असम (राष्ट्र की परम्परा)। असम में विधानसभा चुनाव से पहले सियासी सरगर्मी के बीच प्रधानमंत्री…

56 minutes ago

CM योगी आदित्यनाथ का सख्त संदेश: गलत रिपोर्ट पर दर्ज होगी FIR

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को सख्त निर्देश…

56 minutes ago

नोएडा में वैलेंटाइन डे पर सनसनी: कार में मिले प्रेमी युगल के शव

नोएडा (राष्ट्र की परम्परा)। वैलेंटाइन डे के दिन नोएडा के सेक्टर 107 से दिल दहला…

1 hour ago

उत्तराखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: पुलिस विभाग के 20 अधिकारी ट्रांसफर

देहरादून (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तराखंड शासन ने पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए…

2 hours ago

दिल्ली ट्रिपल मर्डर केस: पीरागढ़ी में कार से मिलीं 3 लाशें, पाखंडी बाबा कमरुद्दीन गिरफ्तार

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। राजधानी के पीरागढ़ी इलाके में कार से तीन लाशें मिलने…

2 hours ago

बाबा भोलेनाथ की आराधना से कैसे दूर होते हैं जीवन के कष्ट

महाशिवरात्रि 2026: बाबा भोलेनाथ ने त्यागा वैराग्य, अपनाया वैवाहिक जीवन – आचार्य अजय शुक्ल15 फरवरी…

2 hours ago