बहराइच से जुड़े हैं एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या के तार

गिरफ्तार धर्मराज कश्यप और फरार शिवकुमार दोनों है बहराइच के कैसरगंज थाना अंतर्गत गंडारा गांव के निवासी

  • एनसीपी नेता की हत्या के बाद फरार शिवकुमार काफी दिनों से मुंबई में रह रहा था, जबकि धर्मराज मई माह में गया था मुंबई

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। महाराष्ट्रके पूर्व मंत्री और एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की मुंबई में गोली मारकर हुई हत्या के तार उत्तर प्रदेश के बहराइच से भी जुड़ रहे हैं।
हत्या में शामिल गिरफ्तार किए गए दो युवकों में पकड़ा गया धर्मराज कश्यप नामक युवक बहराइच के कैसरगंज क्षेत्र का निवासी है। साथ ही जिस फरार अभियुक्त की पुलिस तलाश कर रही है वह भी बहराइच से ही ताल्लुक रखता है। हत्या के बाद फरार शिवकुमार कई साल से कमाई के बहाने मुंबई में रह रहा था। जबकि धर्मराज बीते मई माह में मुंबई गया था। वारदात को अंजाम दिए जाने की घटना के बाद परिवार के लोग तो आवाक हैं ही जिले में भी घटना से सनसनी फैल गयी है। जिले की पुलिस भी दोनों का पूरा ब्यौरा खंगालने में जुटी हुई है, लेकिन अभी तक दोनों का कोई भी आपराधिक इतिहास जिले में नहीं मिला है।
महाराष्ट्रके पूर्व मंत्री और एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की शनिवार यानी दशहरे की रात उन पर कई राउंड फायरिंग कर उन्हें मौत के घाट उतार दिया गया था। गोलीबारी में घायल लहूलुहान हालात में बाबा सिद्दीकी ने मुंबई के लीलावती अस्पताल में दम तोड़ दिया था। अस्पताल के डॉक्टरों के मुताबिक एनसीपी नेता के सीने और पेट में करीब 3 गोलियां लगी थी।
घटना के बाद से ही पुलिस इस हत्याकांड की बहुत बारीकी से जांचकर रही है। जांच में सामने आया किे उन पर 3 लोगों ने गोलियां चलाई हैं। जिनमे से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार दोनों आरोपियों से पूछताछ के बाद पकड़े गए एक युवक की पहचान बहराइच के कैसरगंज थाना अंतर्गत गंडारा गांव निवासी धर्मराज कश्यप के रूप में हुई है। जबकि दूसरा युवक हरियाणा का बताया जा रहा है।
एनसीपी नेता की हत्या के बाद फरार तीसरे आरोपी की पहचान शिवकुमार के रूप में हो गई है। वह भी कैसरगंज के गंडारा गांव का निवासी है। जिले की पुलिस ने दोनों का बैकग्राउंड का खंगालना शुरू किया तो पता चला कि एनसीपी नेता की हत्या के बाद फरार चल रहा शिवकुमार काफी दिनों से कमाई के बहाने मुंबई में रह रहा था। जबकि 19 वर्षीय धर्मराज कश्यप बीते मई माह में नौकरी करने की बात कह कर मुंबई गया था। दोनों के परिवार काफ़ी गरीब है और खेती-बाड़ी का काम करते हैं।

पुलिस अधीक्षक वृंदा शुक्ला ने बताया कि महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री और एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या के मामले में बहराइच के दो युवकों का नाम सामने आया है, दोनों युवक कैसरगंज तहसील के गंडारा गांव के निवासी हैं, लेकिन अभी तक दोनों का जिले में कोई आपराधिक इतिहास नहीं मिला है। जिले के अन्य थानों और आसपास के जिलों में भी इनका आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि दोनों युवकों की जांच के मामले में महाराष्ट्र पुलिस से वह निरंतर संपर्क में बनी हुई है।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

अवैध संबंध के शक में पट्टीदार ने की शुभम मिश्रा की हत्या

सोते समय सिर पर धारदार हथियार से किए चार वार, 17 संदिग्धों से पूछताछ के…

2 hours ago

कैशलेस योजना का सांकेतिक बहिष्कार, शिक्षकों ने सरकार को सौंपा ज्ञापन

25 साल से सेवा सुरक्षा की आस, शिक्षकों ने कैशलेस चिकित्सा योजना का किया सांकेतिक…

2 hours ago

बरहज के मदरसे में पहुंची पुलिस, महिलाओं और बालिकाओं को बताए सुरक्षा के उपाय

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। मिशन शक्ति फेज-5 के द्वितीय चरण के तहत शनिवार को थाना…

2 hours ago

बलिया डबल मर्डर का चौंकाने वाला खुलासा, पति ही निकला पत्नी-बेटी की हत्या का आरोपी

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। रसड़ा क्षेत्र के मुस्तफाबाद गांव में मां-बेटी की हत्या के मामले…

3 hours ago

नहाते समय गहरे पानी में समाया युवक, मौके पर पहुंची पुलिस और एसडीआरएफ

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। शहर के कसया रोड स्थित गायत्री मंदिर के पास पोखरे में…

3 hours ago

किसान, महिला और युवा कल्याण की झलक, आगरा में विकास प्रदर्शनी बनी आकर्षण का केंद्र

सेवा संकल्प अभियान में विकास प्रदर्शनी का शुभारंभ, केंद्र-प्रदेश की योजनाओं और उपलब्धियों की दिखी…

3 hours ago