विधानसभा चुनाव के लिए राकांपा(अजित पवार गुट) ने की समीक्षा बैठक

मुंबई(राष्ट्र की परंम्परा)
महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव को सिर्फ तीन महीने बचे हैं। ऐसे में सभी राजनीतिक पार्टियों की ओर से अग्रिम तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। इसी पृष्ठभूमि में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपमुख्यमंत्री अजित पवार के नेतृत्व में चुनावी रणनीति बनाई जा रही है। इसके लिए राकांपा महाराष्ट्र प्रदेश सहकार सेल के अध्यक्ष रामदास मोरे के नेतृत्व में शनिवार को शिष्टमंडल के साथ समीक्षा बैठक राकांपा महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष सुनील तटकरे ने की। इस दौरान तटकरे ने सहकार विभाग के बारे में जानकारी हासिल की। बैठक में राकांपा सहकार सेल के अध्यक्ष रामदास मोरे ने तटकरे को कामकाज का अहवाल पेश किया। बैठक में प्रमुख रूप से राकांपा के प्रदेश महासचिव शिवाजीराव गर्जे ,चाकणकर व अन्य उपस्थित थे। राष्ट्रवादी सहकार सेल के महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष रामदास मोरे के नेतृत्व में शामिल हुए प्रतिनिधिमंडल में सहकार सेल के कार्याध्यक्ष दीपक शिंदे साहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे। बताया जाता है कि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की ओर से सभी विभागों के प्रदेश अध्यक्षों के प्रतिनिधिमंडल को बुलाकर आगामी चुनाव की पृष्ठभूमि में यह महत्वपूर्ण बैठक बुलाई थी।

rkpnews@desk

Recent Posts

हिंसक जंगली जानवर ने आंगन में सो रहे युवक को बनाया शिकार, घर के पीछे झाड़ियों में मिला क्षत-विक्षत शव

महबूब नगर गांव में दहशत, ग्रामीणों का वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन; हिंसक जानवर की…

2 days ago

बहराइच में दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग: ई-रिक्शा से जा रही महिला का मंगलसूत्र छीनकर भागे बाइक सवार बदमाश, CCTV में कैद हुई वारदात

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मटेरा थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग…

2 days ago

देवरिया में सनसनी: ओवरब्रिज पर महिला पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, राहगीरों ने बचाई जान

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया शहर के मालवीय रोड ओवरब्रिज पर सोमवार को उस समय…

4 days ago

अमेरिकी हमले से भड़का ईरान, जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें

तेहरान/वॉशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर खतरनाक स्तर…

4 days ago

अंकित बालियान हत्याकांड: 5 दिन बाद शामली पुलिस का बड़ा एक्शन, एनकाउंटर में सुमित और मोहित ढेर

शामली (राष्ट्र की परम्परा)। हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में शामली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई…

4 days ago