गणतंत्र दिवस परेड दिल्ली से लौटे एनसीसी कैडेट्स का हुआ स्वागत

राष्ट्र प्रथम की भावना से कार्य करे एनसीसी कैडेट्स– ब्रिगेडियर रावत

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा) गणतंत्र दिवस परेड नई दिल्ली में 26 जनवरी को महामहिम राष्ट्रपति को सलामी देकर लौटे गोरखपुर ग्रुप के एनसीसी कैडेट्स का शुक्रवार को ग्रुप मुख्यालय में स्वागत हुआ। ग्रुप कमांडर ने ग्रुप मुख्यालय में मेडल पहनाकर उनका सम्मान किया।
एनसीसी कैडेटस से बातचीत करते हुए ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर दीपेन्द्र रावत ने कहा कि आप सभी ने अपने मेहनत लगन और परिश्रम के बल पर न केवल गोरखपुर ग्रुप का मान बढ़ाया है, अपितु एनसीसी निदेशालय उत्तर प्रदेश को भी गौरवांवित किया है, हमे विश्वास है की आप सभी आगे भी इस मेहनत और लगन को कायम रखेंगे और जीवन में जिस क्षेत्र में कार्य करने का मौका मिलेगा, राष्ट्र प्रथम की भावना से कार्य करते रहेगें। गणतंत्र दिवस परेड में शामिल होने वाले एनसीसी कैडेट्स में सीनियर अंडर अफसर अनुज राय, अण्डर अफसर विजय चौहान, सीनियर अंडर अफसर आकाश यादव, सीनियर अंडर अफसर अनन्या सिंह, कैडेट सागर पांडेय, कैडेट संजना शर्मा, कैडेट मुस्कान जायसवाल आदि शामिल रहे, इन सभी एनसीसी कैडेट्स का ग्रुप कमांडर ने हौसला आफजाई किया और इनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामना भी दिया।
इस अवसर पर डिप्टी ग्रुप कमांडर कर्नल विशाल दूबे, ग्रुप प्रशिक्षण अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल के० बी० चन्द,15 यूपी गर्ल्स बटालियन के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल अमूल्य प्रताप सिंह, 46 यूपी बटालियन एनसीसी के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल बी० के० शर्मा, 102 बटालियन एनसीसी के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल अखिलेश मिश्रा, ले० कर्नल वीपीएस पटवाल, मेजर महुआ भट्टाचार्य, जीसीआई कविता गुप्ता, जीसीआइ सीमा राय, नायब सूबेदार कुलदीप हवलदार मोनू कुमार, हवलदार दन बहादुर सारू,नायक सचिन कुमार उपस्थित रहे।

Editor CP pandey

Recent Posts

यूपी के 17 शहरों की बदलेगी सूरत! कहीं स्मार्ट सड़कें तो कहीं हाईटेक सुविधाएं, जानिए आपके शहर का नाम है शामिल?

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। उत्तर प्रदेश के शहरों को आधुनिक सुविधाओं से लैस करने…

1 hour ago

योगी को चेतावनी, अखिलेश को बधाई!

SIR विवाद के बीच केजरीवाल का बड़ा सियासी हमला, चुनाव आयोग पर उठाए सवाल; 2027…

1 hour ago

फेसबुक पर हवाई फायरिंग का वीडियो वायरल, पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया

दिवाली की शाम पिता की लाइसेंसी डीबीबीएल बंदूक से की थी फायरिंग, असलहा और खोखा…

4 hours ago

बनकटा पुलिस ने चोरी के आरोप में दो युवकों को किया गिरफ्तार, वाटरपंप और गेहूं बरामद

सोहनपुर ओवरब्रिज के पास मुखबिर की सूचना पर हुई कार्रवाई, दोनों आरोपी नोनार पांडेय गांव…

4 hours ago

मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम में संशोधन, 17 नवंबर को होगा निर्वाचक नामावली का प्रारूप प्रकाशन

16 दिसंबर तक नाम जुड़वाने, संशोधन कराने और नाम हटवाने के लिए लिए जाएंगे दावे-आपत्तियां,…

5 hours ago

राजकीय संप्रेषण गृह में किशोरों के बीच मनाई गई दीपावली, मिठाई और फल बांटकर दीं शुभकामनाएं

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। दीपावली के पावन अवसर पर जिला आकांक्षा समिति की अध्यक्ष एवं…

5 hours ago