छात्र छत्राओ के लिये अन्तर-छात्रावास खेल का आयोजन होगा

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा) दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्विद्यालय, गोरखपुर द्वारा विश्विद्यालय के विभिन्न छात्रावासों में रहने वाले छात्र-छात्राओं के लिए पहली बार अंतर-छात्रावास खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। इन प्रतियोगिताओं में केवल छात्रावास में रहने वाले छात्र-छात्राओं को ही प्रतिभाग की अनुमति होगी। कुलपति ने व्यक्तिगत रुचि लेते हुए इन खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन 14 से 17 फरवरी, 2024 के बीच कराने की अनुमति दी है। छात्रावासियों के बीच होने वाली इन प्रतियोगिताओं में क्रिकेट, वॉलीबॉल, बैडमिंटन, कबड्डी, खो-खो, कैरम बोर्ड, शतरंज तथा रस्साकस्सी शामिल हैं। सभी छात्रावासों के अभिरक्षकों से 10 फरवरी, 2024 तक विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए इच्छुक छात्रावासियों के नामांकन की प्रमाणित पत्र खेलकूद प्रतियोगिताओं के संयोजक को हस्तगत करा देने के लिए कहा गया है। अधिकतर खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन छात्रावासों में ही सम्पन्न कराने की योजना बनाई गई है। कई छात्रावासों में टीमों के सेलेक्शन की प्रक्रिया शुरू भी कर दी है।

Editor CP pandey

Recent Posts

यूपी के 17 शहरों की बदलेगी सूरत! कहीं स्मार्ट सड़कें तो कहीं हाईटेक सुविधाएं, जानिए आपके शहर का नाम है शामिल?

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। उत्तर प्रदेश के शहरों को आधुनिक सुविधाओं से लैस करने…

1 hour ago

योगी को चेतावनी, अखिलेश को बधाई!

SIR विवाद के बीच केजरीवाल का बड़ा सियासी हमला, चुनाव आयोग पर उठाए सवाल; 2027…

1 hour ago

फेसबुक पर हवाई फायरिंग का वीडियो वायरल, पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया

दिवाली की शाम पिता की लाइसेंसी डीबीबीएल बंदूक से की थी फायरिंग, असलहा और खोखा…

3 hours ago

बनकटा पुलिस ने चोरी के आरोप में दो युवकों को किया गिरफ्तार, वाटरपंप और गेहूं बरामद

सोहनपुर ओवरब्रिज के पास मुखबिर की सूचना पर हुई कार्रवाई, दोनों आरोपी नोनार पांडेय गांव…

4 hours ago

मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम में संशोधन, 17 नवंबर को होगा निर्वाचक नामावली का प्रारूप प्रकाशन

16 दिसंबर तक नाम जुड़वाने, संशोधन कराने और नाम हटवाने के लिए लिए जाएंगे दावे-आपत्तियां,…

5 hours ago

राजकीय संप्रेषण गृह में किशोरों के बीच मनाई गई दीपावली, मिठाई और फल बांटकर दीं शुभकामनाएं

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। दीपावली के पावन अवसर पर जिला आकांक्षा समिति की अध्यक्ष एवं…

5 hours ago