संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)l जनपद न्यायाधीश अनिल कुमार वर्मा के निर्देशन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवं अपर जिला जज महेंद्र कुमार सिंह एवं प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय संजय वीर सिंह की अध्यक्षता में आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत दिनांक 09 मार्च 2024 के बाबत बैठक सम्पन्न हुई।
बैठक में परिवार न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश संजय वीर सिंह ने आगामी लोक अदालत में ज्यादा से ज्यादा वादों के निस्तारण की कार्ययोजना पर चर्चा किया। प्राधिकरण के सचिव महेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि सभी न्यायालयों से नोटिसों की तामीला कराई जा रही है एवं राष्ट्रीय लोक अदालत की सभी आवश्यक तैयारियां कर ली गई है। प्रधान न्यायाधीश ने आम जनमानस से अपील किया है कि ऐसे पारिवारिक मामले जो किसी न्यायालय में लंबित नही हैंl वो प्री-लिटिगेशन स्तर पर पक्षकार द्वारा प्रार्थना पत्र देकर सुलह समझौते के माध्यम से निस्तारित कराया जा सकता है जिसका आदेश सिविल न्यायालय के डिक्री के समान होगा।
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय के कृषि संकाय में शुक्रवार को "सतत कृषि…
शिक्षक एमएलसी चुनाव: बदलाव की मांग तेज संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। गोरखपुर-अयोध्या शिक्षक…
भागलपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l ग्रामीण क्षेत्रों में आवास निर्माण को लेकर व्याप्त समस्याओं और खामियों को…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिला सोनार समाज की आवश्यक बैठक पेड़ा गली, मालवीय रोड स्थित…
बसपा के कद्दावर नेता और रसड़ा विधायक उमाशंकर सिंह का निधन, पूर्वांचल की राजनीति में…
संतकबीरनगर (राष्ट्र की परम्परा)। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) मेहदावल के प्रधानाचार्य उदय नारायण ने…