Tuesday, February 24, 2026
Homeउत्तर प्रदेश12 महीने से फरार चल रहे गैंगस्टर को नवाबगंज पुलिस ने किया...

12 महीने से फरार चल रहे गैंगस्टर को नवाबगंज पुलिस ने किया गिरफ्तार

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)नवाबगंज पुलिस ने 12 महीने से गैंगस्टर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।पुलिस अधीक्षक वृन्दा शुक्ला द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे, अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण पवित्र मोहन त्रिपाठी व पुलिस क्षेत्राधिकारी नानपारा राहुल पाण्डेय के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार पाण्डेय द्वारा गठित टीम में शामिल रहे उपनिरीक्षक चन्द्रीका प्रसाद,अमित यादव, संदीप कुमार, राजकुमार यादव भोला यादव, अभिनाश सहित मौजूद रहे।
थाना प्रभारी ने बताया की वा गिरोह बन्द समाज विरोधी क्रिया कलाप निवारण अधिनियम 1986 थाना मटेरा जनपद बहराइच बनाम लवकुश आदि जो मुकदमें में वांछित था और न्यायालय द्वारा NBW व 82 द०प्र०स० की उद्घोषणा जारी की गयी थी। तथा गिरफ्तारी के लिए वारण्ट भी निर्गत किया गया था जो विगत 12 माह से फरार चल रहा था आरोपी लवकुश पुत्र तीरथ निवासी ग्राम बासगढ़ी थाना खैरीघाट जनपद बहराइच को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments