नवरात्रि पर्व 3 अक्टूबर से ,पालकी से होगा मां दुर्गा का आगमन – आचार्य अजय शुक्ल

नवरात्र व्रत का पर्व 3 अक्टूबर से शुरू होकर 12 अक्टूबर को होगा सम्पन्न

सलेमपुर,देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)। पंचांग के अनुसार नवरात्रि पर्व का नौ दिवसीय त्योहार आश्विन शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से शुरू होता है जो नवमी तिथि को सम्पन्न होता है।इस वर्ष शारदीय नवरात्रि पर्व गुरुवार 3 अक्टूबर को शुरू होकर 12 अक्टूबर को समाप्त हो रहा है। उक्त बातें बताते हुए आचार्य अजय कुमार शुक्ल ने कहा कि इन नौ दिनों में भक्त मां दुर्गा के अलग – अलग रूपों की पूजा अर्चना करते हैं।इस नवरात्र में कलश स्थापना के लिए शुभ मुहूर्त 3 अक्टूबर को सुबह 5 बजकर 42 मिनट से 8 बजकर 2 मिनट तक है।इस दिन ब्रम्ह मुहूर्त में उठकर स्नानादि करके पूजा अर्चना करने वाले स्थान को गंगाजल से शुद्धिकरण कर कलश स्थापना करके दीप प्रज्वलित कर अक्षत ,सिंदूर लाल फूल विशेष रूप से गुड़हल का फूल अर्पित कर प्रसाद के रूप में फल व मिष्टान्न चढ़ाए।धूप व दीप जलाकर दुर्गा सप्तशती व चालीसा का पाठ करें,उसके बाद आरती करें। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार नवरात्रि के दौरान देवी दुर्गा के आगमन व प्रस्थान का दुनिया ,प्रकृति, फसलों व मानव जीवन पर प्रभाव पड़ता है। इस अवसर पर उनके चुने गए वाहन को अच्छे व बुरे समय का संकेत माना जाता है।इस बार गुरुवार को देवी दुर्गा का आगमन पालकी से व प्रस्थान चरणायुथ यानी बड़े पंजे वाले मुर्गा से हो रहा है जो अमंगलकारी है। इसके कारण देश मे प्राकृतिक आपदा व फसलों के नष्ट होने व मानव जीवन में कष्ट आते हैं।मां जगत जननी जगदम्बा की पूजा अर्चना जो भक्त निर्मल मन से करता है उसे जीवन में कभी कष्ट नही होता है, उसका जीवन सुखमय हो जाता है। माँ सभी भक्तों के कष्टों के निवारण हेतु कार्य करती हैं।

rkpnews@desk

Recent Posts

PMEGP Scheme Kushinagar: मजदूर से उद्योगपति बने अशोक विश्वकर्मा, 30 लोगों को मिला रोजगार

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (PMEGP) ने जनपद कुशीनगर के गंगा छपरा,…

12 hours ago

ग्राम पंचायत विकास योजनाओं में गुणवत्ता लाने के लिए डिजिटल तकनीक का करें प्रभावी उपयोग

जिला पंचायत संसाधन केंद्र भिनगा श्रावस्ती में खण्ड स्तरीय प्रशिक्षण सम्पन्न, Q-GPDP एवं डिजिटल पंचायत…

13 hours ago

आईजीआरएस शिकायत पर डीएम पहुंचे मौके पर दो प्रकरणों की जांच की

भाटपाररानी/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी नेबुधवार को भाटपाररानी तहसील अंतर्गत आईजीआरएस के दो प्रकरणों…

2 days ago

लैरोदोनवार के प्राचीन शिव मंदिर परिसर में 73 लाख रुपये की लागत से बनेगी बहुउद्देशीय धर्मशाला, हुआ भूमिपूजन

मऊ (राष्ट्र की परम्परा) जनपद के कोपागंज ब्लॉक स्थित प्राचीन शिव मंदिर लैरोदोनवार के प्रांगण…

2 days ago

दोहरीघाट–मधुबन मार्ग चौड़ीकरण से प्रभावित किसानों के साथ जिलाधिकारी ने की बैठक

शासनादेश के अनुरूप किसानों के हितों की होगी पूरी सुरक्षा,किसी का अहित नहीं होने दिया…

2 days ago