Thursday, February 12, 2026
Homeउत्तर प्रदेशकर्नल आदि शंकर मिश्र ‘आदित्य’ को मिली डॉक्टरेट की मानद उपाधि

कर्नल आदि शंकर मिश्र ‘आदित्य’ को मिली डॉक्टरेट की मानद उपाधि

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। वरिष्ठ कवि व साहित्यकार कर्नल आदि शंकर मिश्र ‘आदित्य’ की झोली में एक और उपलब्धि आई है। भारत सरकार से अनुमत प्रतिष्ठित संस्था सैल्यूट एचीवर्स आनारेबल ऑर्गेनाइजेशन ने उन्हें डॉक्टरेट की मानद उपाधि से सम्मानित किया है। इसके साथ ही डा० कर्नल मिश्र को इस संस्थान की सदस्यता और पहचान पत्र भी प्रदान किये गये हैं। ज्ञात हो कि लेफ्टिनेंट कर्नल आदि शंकर मिश्र ‘आदित्य’ को यह उपाधि हिंदी साहित्य में उनके अथक परिश्रम और हिंदी के विकास के लिए किए गए प्रयासों के एवज में प्रदान की गई है। कर्नल मिश्रा के सात काव्य संग्रह, दो लेख संग्रह, 12 से अधिक साझा काव्य संग्रह प्रकाशित हो चुके हैं। इसके अलावा दैनिक समाचार पत्रों, साप्ताहिक व मासिक पत्रिकाओं में उनके लेख व कविताएँ प्रकाशित होते रहते हैं। 77 वर्षीय डॉ. मिश्र इतनी बड़ी उपाधि मिलने से प्रफुल्लित हैं और उनके परिवार, रिश्तेदारों, सगे संबंधियों, मित्रों तथा सेना के पूर्व अधिकारियों व सैनिकों को उनके इस सम्मान पर गर्व महसूस हो रहा है। उन्हें संचार के विभिन्न माध्यमों से लगातार बधाइयों के संदेश मिल रहे हैं। ‎

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments