मुंबई(राष्ट्र की परम्परा)
चेंबूर में रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया के मुंबई अध्यक्ष सुरेश कुमार बिंद के आवास पर आयोजित प्रमुख पदाधिकारियों की बैठक में राष्ट्रवादी रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया इस पार्टी की घोषणा की गई। खास बात यह है कि सर्वसम्मत से नामदेव साबले को उक्त पार्टी का अध्यक्ष चुना गया। बैठक की अध्यक्षता श्रीमती क्षीरसागर ने की तथा संचालन विजय क्षीरसागर ने किया। इस कार्यक्रम में वरिष्ठ साहित्यकार एवं उठाव साहित्य मंच के अध्यक्ष विद्रोही कवि विवेक मोरे, कवि बबन सरवदे, वरिष्ठ साहित्यकार अशोक रणदिवे, भीम शक्ति रिक्शा चालक संघ के संस्थापक अध्यक्ष रमेश सोनवणे, दादा साहेब शिंदे, मंजप्पा गौड़ा, समाज भूषण पुरस्कार विजेता महा गायिका कल्पना सूर्यवंशी, लक्ष्मण दलवाई ,संजय लांडगे, राहुल कांबले, एडवोकेट कनिष्क साबले, सामाजिक कार्यकर्ता आत्माराम आव्हाड, वरिष्ठ पत्रकार, डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर समाज भूषण पुरस्कार से सम्मानित दिगंबर वानखेड़े, अजय ठोंबे, सुरेश कुमार बिंद आदि पदाधिकारी उपस्थित थे। इस अवसर पर पार्टी के नवनियुक्त अध्यक्ष नामदेव साबले को पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने हर्षोल्लास के साथ स्वागत किया।
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। जन भवन, लखनऊ में प्रस्तावित प्रस्तुतीकरण से पूर्व दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में किसानों के फार्मर आईडी (किसान पहचान पत्र)…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार ने थाना समाधान दिवस के अवसर…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय द्वारा मेधावी विद्यार्थियों के लिए यूजीसी नेट/जेआरएफ…
वाराणसी(राष्ट्र की परम्परा)l शनिवार को मंडल रेल प्रबंधक आशीष जैन के निर्देश में एवं मंडल…
मऊ (राष्ट्र की परम्परा)l जिला महिला चिकित्सालय में कन्या जन्मोत्सव का आयोजन उत्साह और गरिमामय…