बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) शुक्रवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, देवनगर जिले के बरहज नगर इकाई द्वारा स्वामी विवेकानंद की जयंती “राष्ट्रीय युवा दिवस” के शुभ अवसर पर संगोष्ठी का कार्यक्रम, बाबा गया दास टेक्निकल इंटर कॉलेज मे आयोजित किया गया।
मुख्य वक्ता अभिमन्यु मिश्र तहसील प्रमुख बरहज एवं नगर अध्यक्ष डा० मन्जू यादव द्वारा दीप प्रज्वलन एवं मां सरस्वती तथा विवेकानंद के चित्र पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम संगोष्ठी का शुभारंभ किया गया।
कार्यक्रम के प्रारंभ में परिषद गीत सलोनी विश्वकर्मा द्वारा किया गया।
मुख्य वक्ता ने स्वामी विवेकानंद के जीवन पर विस्तृत प्रकाश डालते हुए स्वामी जी के कुछ विशिष्ट बातों को विद्यार्थियों के समक्ष रखा, उन्होंने कहा कि विवेकानंद कहते थे कि जिस शिक्षा से हम अपना जीवन निर्माण कर सकें, मनुष्य बन सके, चरित्र- गठन कर सकें और विचारों का सामंजस्य कर सकें वही वास्तव में शिक्षा कहलाने के योग्य है।
इस दौरान नगर उपाध्यक्ष डॉ वेद प्रकाश सिंह, सर्वेश दीक्षित, अवधेश उपाध्याय, नगर मंत्री प्रतीक पांडेय ,सत्यम जायसवाल , सलोनी विश्वकर्मा, खुशबू सोनकर, पूनम जायसवाल, निधि जायसवाल, नंदिनी गुप्ता ,शिवम गुप्ता, आदर्श यादव ,सूरज गुप्ता, सचिन सिंह आदि उपस्थित रहे।
जिला स्तरीय पीपीटी चैंपियनशिप में 24 प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा, स्वर्णिमा प्रथम और शिव प्रकाश…
प्रो. राजश्री पाण्डेय छठ महापर्व के सांस्कृतिक आयोजन में हुईं सम्मानित, कुलपति ने दी बधाई…
चोरी के जेवर और तमंचा बरामद शाहजहांपुर(राष्ट्र की परम्परा)पुलिस चेकिंग के दौरान बाइक सवार एक…
सात माह पहले ही बुद्धेश के हाथों में सजी थी मेहंदी, मां और पत्नी की…
रतनपुर ब्लॉक के पास हुआ भीषण हादसा, युवती समेत दो गंभीर घायल, दोनों के पैर…
नागरिक स्वयं ऑनलाइन दर्ज कर सकेंगे परिवार और मकान से जुड़ी जानकारी, व्यक्तिगत आंकड़ों की…