नेशनल टीम ने एमडीए अभियान की तैयारियों को परखा

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)दिल्ली से आई नेशनल टीमे ने बृहस्पतिवार को एमडीए ब्लॉक भलुअनी में एमडीए अभियान की तैयारियों का हाल जाना। टीम ने पीएचसी पर सभी अभिलेखों, आयुष्मान आरोग्य मंदिर बढ़या फुलवारिया पहुंचकर सीएचओ-पीएसपी (पेशेंट स्टेक होल्डर प्लेटफार्म) से एमडीए अभियान के पहले गांव में हो रही जागरूकता गतिविधियों की जानकारी लिया। दवा खाने से मना करने वाले परिवार से मिलकर समझाया। सीएमओ कार्यालय पहुंचकर सीएमओ डॉ अनिल कुमार गुप्ता से मुलाक़ात कर एमडीएम अभियान की तैयारियों का फीडबैक दिया। नेशनल टीम में रही अखिला शिवदास, डॉ रनपाल, डॉ अंबरेश, राजकुमारी दरयाना सहित पांच सदस्यी टीम सबसे पहले पीएचसी पहुंची। यहां टीम ने अभियान से सम्बंधित आशा, डीए, सुपवाइजर, सीएचओ प्रशिक्षण की जानकारी लिया। टीम को दिए गए बैनर,पोस्टर, फैमिली रजिस्टर, मारकर, दवा की जानकारी लिया। रिफ्यूजल क्षेत्र की जानकारी लिया और उस क्षेत्र में ग्राम प्रधान व प्रभावशाली लोगों के सहयोग से जागरूकता गतिविधि कराकर दवा का सेवन कराने का निर्देश दिया। इसके बाद टीम आयुष्मान आरोग्य मंदिर बढ़या फुलवरिया पहुंची। पीएसपी सदस्य सीएचओ, आशा से समुदाय में हो रही जागरूकता गतिविधियों की जानकारी लिया। सीएचओ द्वारा बताया गया कि पीएसपी सदस्यों के सहयोग से गांव, विद्यालयों, पंचायत बैठक, टीकाकरण सत्र पर जागरूकता गतिविधियां की जा रहीं हैं। पीएसपी सदस्य आशा ने बताया कि पास में एक परिवार है जो हर वर्ष दवा खाने से मना करता है। टीम ने आशा के साथ जाकर परिवार के सदस्यों को बीमारी की गंभीरता और दवा के महत्व को बताया और परिवार को दवा खाने के लिए राजी कराया। इसके बाद टीम सीएमओ कार्यालय पहुंची। सीएमओ डॉ अनिल कुमार गुप्ता से मुलाक़ात कर एमडीए अभियान को सफल बनाने में ब्लॉक द्वारा की गई तैयारियों की जानकारी दिया। इस दौरान नोडल अधिकारी डॉ हरेंद्र, डीएमओ चंद्र प्रकाश मिश्रा, डीपीएम पूनम सहायक मलेरिया अधिकारी हसमत,वरिष्ठ मलेरिया अधिकारी नवीन प्रकाश सहित सीफार व पीसीआई संस्था के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

rkpnews@somnath

Recent Posts

Rajouri Encounter: एलओसी पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम, भारतीय सेना की कार्रवाई

Rajouri Encounter: Indian Army ने मंगलवार तड़के Rajouri district में Line of Control (एलओसी) पर…

4 hours ago

Rupee Falls to Record Low: ईरान संकट के बीच रुपया 92.18 पर, कच्चे तेल में उछाल से बाजार दबाव में

पश्चिम एशिया में United States–Iran तनाव के बीच कच्चे तेल की कीमतों में तेज उछाल…

5 hours ago

ईरान में सत्ता का वारिस? मोजतबा खामेनेई बने सुप्रीम लीडर, वंशवाद पर उठे सवाल

पश्चिम एशिया में जारी भीषण तनाव के बीच Iran से बड़ी राजनीतिक खबर सामने आई…

9 hours ago

Israel-US Iran War: तेहरान और उर्मिया में फंसे भारतीय छात्र, हर पल दुआ कर रहे परिवार

Israel-US Iran War: Israel-United States और Iran के बीच बढ़ते युद्ध जैसे हालात ने भारत…

10 hours ago

US-Iran युद्ध: Donald Trump का बचाव — “अगर हमने पहले कार्रवाई नहीं की होती, तो वे हमला कर देते”

वॉशिगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका के राष्ट्रपति Donald Trump ने Iran पर हालिया अमेरिकी सैन्य…

11 hours ago

अगया मौन नाले में मिला अज्ञात शव, दहशत में ग्रामीण

पहचान बनी पहेली, हर पहलू से जांच में जुटी पुलिस महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद…

20 hours ago