बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)l जनपद के महसी खंड में, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा पूर्व माध्यमिक विद्यालय बैकुंठा में शाखा संगम कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दीनानाथ, जिला प्रचारक रहे l जिला प्रचारक ने कहा कि शाखा व्यक्तित्व निर्माण की कार्यशाला हैl शाखा से कार्यकर्ता का निर्माण होता हैl साथ ही उन्होंने विस्तार पूर्वक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की कार्य पद्धति एवं कार्य क्षेत्रों के बारे में बतायाl
जिला प्रचारक ने आह्वान किया की 2025 तक संघ का शताब्दी वर्ष पूर्ण होने तक हम सभी प्रत्येक गाँव तक शाखा पहुचाने का कार्य करना है। हम सभी को राष्ट्र रक्षा हेतु संकल्पित होना है और भारत को परम वैभव तक पहुचाना है l
कार्यक्रम में जिला कार्यवाह भूपेन्द्र, संघचालक महसी डॉ मनोज, सहसंघचालक महसी मायाराम, खंड कार्यवाह टीका राम, सह खंड कार्यवाह बृजेंद्र, खंड विस्तारक अभिषेक, अखंड प्रताप सिंह, ओम प्रकाश सक्सेना सहित हजारों स्वयंसेवक एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में महसी खंड की कुल 13 शाखाओं ने भाग लियाा।
जिले की तीनों विधानसभा क्षेत्रों के बूथों का निरीक्षण, बीएलओ को दिए निर्देश संत कबीर…
इंदौर (राष्ट्र की परम्परा)। शरद पूर्णिमा की उजली रात, चाँदनी की शीतल आभा और राधा-कृष्ण…
बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) शनिवार को विधानसभा 342 बरहज के विभिन्न बूथों का औचक निरीक्षण किया…
आगरा (राष्ट्र की परम्परा)। स्थानीय उद्योगों को पहचान दिलाने, निवेश के नए रास्ते खोलने और…
बिछुआ/मप्र (राष्ट्र की परम्परा)। शासकीय महाविद्यालय बिछुआ में स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ एवं राष्ट्रीय…
सीसीटीवी की निगरानी, सघन तलाशी और मोबाइल पर पूरी पाबंदी; 25, 30 अक्टूबर और 1…