राष्ट्रीय सेवा योजना के विशेष शिविर का मनमोहक प्रस्तुतियों के साथ समापन

झंगहा/गोरखपुर ( राष्ट्र की परम्परा)l बाबू रामनरेश सिंह मेमोरियल डिग्री कॉलेज कोना बरही में चल रहे सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना विशेष शिविर का समापन विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रमो के साथ मंगलवार को किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि प्रबंधक शिवेंद्र विक्रम सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना युवाओं के अंदर राष्ट्र प्रेम एवं समाज सेवा की भावना जागृत करती हैl इस योजना से जुड़कर हर युवा देश और समाज के सभी क्षेत्रों में कार्य कर सकता है। आज के युवा कल के भविष्य हैं। जीवन में सकारात्मक सोच एवं कठिन मेहनत करके सफलता प्राप्त किया जा सकता है।

विशिष्ट अतिथि डॉ प्रियतम कुमार संतोष ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना युवाओं के अंदर सेवा भाव उत्पन्न करती है। हर युवा इस संगठन से जुड़ कर विभिन्न सामाजिक गतिविधियों में अपनी भूमिका निभा सकता है। डॉ राममिलन प्रजापति एवं अमर प्रताप सिंह ने भी विचार व्यक्त किया । कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे प्राचार्य डॉ .महेश पति त्रिपाठी ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना का मुख्य उद्देश्य, समाज में व्याप्त विभिन्न सामाजिक कुरीतियों एवं विषमताओं को दूर करके विभिन्न सरकारी योजनाओं से जुड़कर देश और समाज के लिए कार्य करना है। कार्यक्रम में अनिल शुक्ला, डॉ बलविंदर प्रजापति ने भी अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में आए समस्त अतिथियों के प्रति कार्यक्रम अधिकारी डॉ श्रवण कुमार एवं प्रशिक्षक योगेंद्र मौर्य ने आभार व्यक्त किया। संचालन गोल्डी एवं अंकिता ने किया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में रीना सिंह, मनोज कुमार, गोपाल पति त्रिपाठी, रूपेश श्रीवास्तव, दयानाथ यादव सहित सभी स्वयंसेवकों का विशेष योगदान रहा।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

नदियाँ और उनका रौद्र रूप

नदियाँ अपना रौद्र रूप धरती हैं, तो सिर्फ़ घर नहीं बहते- बह जाते हैं सपने…

9 hours ago

सागर की जहरीली शराब त्रासदी : मौत के जाम के पीछे कौन?

हर बार मौत, हर बार जांच और फिर वही जहरीली शराब—कब टूटेगा माफिया का नेटवर्क?…

9 hours ago

कार्रवाई नहीं हुई तो थाने के गेट पर सपरिवार आत्मदाह की चेतावनी

पुलिस अधिकारियों पर अभद्रता व धमकी देने का आरोप, आश्वासन के बाद भी कार्रवाई न…

10 hours ago

सिद्धार्थ विश्वविद्यालय में बीपीएड-एमएड में प्रवेश का मौका, 15 सितंबर तक कर सकेंगे आवेदन

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए…

10 hours ago

शिक्षक दिवस पर पांच हजार से अधिक शिक्षकों को मिला डिजिटल प्रमाण पत्र

शिक्षा, साहित्य, साइबर सुरक्षा और तकनीकी जागरूकता से जुड़ी पांच नई पहलों का शुभारंभ पटना…

12 hours ago

घुघली मोड़ पर बाइक और ट्रैक्टर की जोरदार भिड़ंत, युवक गंभीर

शिकारपुर तिराहे के पास हुआ हादसा, पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया, गंभीर हालत में…

12 hours ago