खिरिया बाग के आंदोलनकारियों ने जिलाधिकारी को भेजा पत्र

आजमगढ़ (राष्ट्र की परम्परा)l खिरिया की बाग में 167 वें दिन धरना जारी रहाl धरनारत किसानों मजदूरों ने जिलाधिकारी आजमगढ़ को पत्र भेजकर कहा कि उनके पक्ष में जनप्रतिनिधि भी कह रहें हैं तो शासन द्वारा लिखित रूप से परियोजना रद्द कर दिया जाए।
जिलाधिकारी आजमगढ़ से कहा कि जब आप खुद भी कह चुके हैं की योजना स्थगित की जाती है तो वहीं विधायक, सांसद भी कह रहे कि विस्तारीकरण के नाम पर किसानों को परेशान किया जा रहा है, आपके कहे अनुसार उनकी मांग पर परियोजना रद्द हो सकती है तो ऐसे में आप इन परिस्थितियों से शासन को अवगत कराकर हमारी बात पंहुचाए की शासनादेश जारी किया जाए की, हवाई पट्टी विस्तारीकरण की जो परियोजना है उसे रद्द किया जाए। हम किसान मजदूर पिछले 5 माह से अधिक समय से खिरिया बाग, जमुआ, मंदुरी में धरने पर बैठे हैं।
पत्र में कहा है कि 2 फरवरी 2023 को जिलाधिकारी कार्यालय आजमगढ़ में खिरिया बाग में धरने पर बैठे हम किसानों व मजदूरों से वार्ता के दौरान हवाई पट्टी विस्तारीकरण परियोजना रद्द करने के सवाल पर आपने कहा कि आप विधायक या सांसद नहीं हैं जिनके कहने पर परियोजना रद्द कि जा सके, हमने मुख्यमंत्री, नेता प्रतिपक्ष, सांसद और आजमगढ़ के विधायकों से आपके कहे अनुसार मांग की, कि वो परियोजना रद्द करने की हमारी मांग के समर्थन में मांग करें। हमारी मांग के अनुसार नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव ने विधानसभा में 23 फरवरी 2023 को कहा कि किसानों को परेशान किया जा रहा है, नोटिस, नोटिफिकेशन, बजट कुछ नहीं है, वहीं सांसद दिनेश लाल निरहुआ ने भी कहा की मुख्यमंत्री ने कहा है की परियोजना रोक दी जाए किसानों के विरोध को देखते हुए एयरपोर्ट नहीं बनाया जाएगा।
धरने को रामनयन यादव, रामकुमार यादव, दुखहरन राम, राजीव यादव, राम शबद निषाद, मटरू ने धरने को संबोधित किया। धरने की अध्यक्षता अशोक यादव और संचालन नीलम ने किया ।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

नदियाँ और उनका रौद्र रूप

नदियाँ अपना रौद्र रूप धरती हैं, तो सिर्फ़ घर नहीं बहते- बह जाते हैं सपने…

9 hours ago

सागर की जहरीली शराब त्रासदी : मौत के जाम के पीछे कौन?

हर बार मौत, हर बार जांच और फिर वही जहरीली शराब—कब टूटेगा माफिया का नेटवर्क?…

10 hours ago

कार्रवाई नहीं हुई तो थाने के गेट पर सपरिवार आत्मदाह की चेतावनी

पुलिस अधिकारियों पर अभद्रता व धमकी देने का आरोप, आश्वासन के बाद भी कार्रवाई न…

10 hours ago

सिद्धार्थ विश्वविद्यालय में बीपीएड-एमएड में प्रवेश का मौका, 15 सितंबर तक कर सकेंगे आवेदन

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए…

10 hours ago

शिक्षक दिवस पर पांच हजार से अधिक शिक्षकों को मिला डिजिटल प्रमाण पत्र

शिक्षा, साहित्य, साइबर सुरक्षा और तकनीकी जागरूकता से जुड़ी पांच नई पहलों का शुभारंभ पटना…

12 hours ago

घुघली मोड़ पर बाइक और ट्रैक्टर की जोरदार भिड़ंत, युवक गंभीर

शिकारपुर तिराहे के पास हुआ हादसा, पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया, गंभीर हालत में…

12 hours ago