मंडल स्तरीय विज्ञान माडल प्रतियोगिता में एचऑरआईसी के छात्रों का दबदबा

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। विज्ञान क्लब बस्ती द्वारा आयोजित मंडल स्तरीय विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता में अटल टिंकरिंग लैब प्रभारी एवं प्रवक्ता अभिषेक कुमार सिंह के निर्देशन में हीरालाल रामनिवास इंटर कॉलेज के प्रियांशु वर्मा का मॉडल आईओटी बेस्ड स्मार्ट डस्टबिन प्रथम, कृष उर्फ रोहन कश्यप का मॉडल स्मार्ट एक्सीडेंट अलर्ट द्वितीय स्थान प्राप्त किया तथा इन्हें क्रमश ₹5000 और ₹3000 का पुरस्कार प्राप्त हुआ। टॉप टेन में हीरालाल रामनिवास इंटर कॉलेज, खलीलाबाद की खुशी कश्यप का स्मार्ट ब्लाइंड ग्लासेस भी चयनित हुआ है।
अब उपरोक्त सभी छात्र राज्य स्तरीय प्रतियोगित लखनऊ में प्रतिभाग करेंगे। विद्यालय पहुंचने पर प्रबंधक अमरनाथ रुंगटा, प्रधानाचार्य राम कुमार सिंह, प्रवक्ता रवि प्रकाश श्रीवास्तव, योगेंद्र सिंह, मुकेश कुमार तथा अश्वनी श्रीवास्तव ने विजेता बच्चों का स्वागत करते हुए राज्य स्तर पर विद्यालय का नाम रोशन करने का आशीर्वाद दिया। इस अवसर पर कालेज के प्रबंधक श्री रूंगटा ने कहा कि इन छात्रों की पढ़ाई पर आने वाला खर्च विद्यालय उठाएगा।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

नदियाँ और उनका रौद्र रूप

नदियाँ अपना रौद्र रूप धरती हैं, तो सिर्फ़ घर नहीं बहते- बह जाते हैं सपने…

8 hours ago

सागर की जहरीली शराब त्रासदी : मौत के जाम के पीछे कौन?

हर बार मौत, हर बार जांच और फिर वही जहरीली शराब—कब टूटेगा माफिया का नेटवर्क?…

9 hours ago

कार्रवाई नहीं हुई तो थाने के गेट पर सपरिवार आत्मदाह की चेतावनी

पुलिस अधिकारियों पर अभद्रता व धमकी देने का आरोप, आश्वासन के बाद भी कार्रवाई न…

9 hours ago

सिद्धार्थ विश्वविद्यालय में बीपीएड-एमएड में प्रवेश का मौका, 15 सितंबर तक कर सकेंगे आवेदन

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए…

9 hours ago

शिक्षक दिवस पर पांच हजार से अधिक शिक्षकों को मिला डिजिटल प्रमाण पत्र

शिक्षा, साहित्य, साइबर सुरक्षा और तकनीकी जागरूकता से जुड़ी पांच नई पहलों का शुभारंभ पटना…

11 hours ago

घुघली मोड़ पर बाइक और ट्रैक्टर की जोरदार भिड़ंत, युवक गंभीर

शिकारपुर तिराहे के पास हुआ हादसा, पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया, गंभीर हालत में…

11 hours ago