तीन दिवसीय विज्ञान मेला और प्रदर्शनी में छात्र, छत्राओं ने बनाये विभिन्न मॉडल

फाजिलनगर(राष्ट्र की परम्परा)
भारत सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय के सहयोग से दिव्य ज्योति शिक्षा समिति फाजिलनगर के तत्वधान में, वी. एस. इंटरमीडिएट कालेज खेसिया विशुनपुरा में विज्ञान मेला एव प्रदर्शनी का आयोजन किया गया, जिसमे विद्यालय के छात्र छात्राओं ने विभिन्न माडल तैयार किये।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि पालीटेक्निक कालेज के मंशाछापर के प्रधानाचार्य प्रेमचंद गुप्ता ने कहा कि इस तरह की गतिविधियों से बच्चों के अंदर वैज्ञानिक सोच विकसित होती है, जिसे उन्हें अपनी वैज्ञानिक प्रतिभा को दिखाने का मौका मिलता है। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि नवीन चंद्रा ने कहा कि विज्ञान के प्रति उत्साही छात्र-छात्राओं को नई सृजनात्मक खोज करने के लिए अध्यापक उचित मार्गदर्शन करें, तो निश्चित ही यह छात्र बेहतर कर विज्ञान के क्षेत्र में आगे बढ़ सकेंगे। कार्यक्रम को प्रबन्धक सुरेन्द्र सिंह, तृषा वर्मा आदि ने संबोधित किया। विज्ञान प्रदर्शनी में रसायन विज्ञान, भौतिक विज्ञान, वनस्पति विज्ञान एवं जंतु विज्ञान के जुड़ी विभिन्न मॉडलों की प्रदर्शनी लगाई गई। जिसमें छात्रों ने स्वच्छता, विभिन्न राज्यों की पारंपरिक जीवन शैली, रैन वाटर हारवेस्टिग, नमामि गंगे, पवन ऊर्जा, ज्वालामुखी, सौर ऊर्जा, यांत्रिक ऊर्जा, गोबर गैस सयंत्र, वर्मी कम्पोस्ट तैयार करना, जल संभरण और जल संरक्षण, वैक्यूम क्लीनर, सौर मंडल, पृथ्वी, सूर्य एवं चंद्रमा की गतियों की जानकारी माडलों के माध्यम से दी गई। छात्रों ने अपने माडलों के सिद्धांतों, क्रियाओं एवं अपनी वैज्ञानिक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। विज्ञान माडल प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर आने वाले छात्र-छात्राओं को मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। दिव्य ज्योति शिक्षा समिति के मुख्य समन्यवक विवेक कुमार सिंह ने सभी के प्रति आभार प्रकट किया। इस दौरान दिव्य ज्योति शिक्षा समिति फाजिलनगर के मुख्य समन्वय विवेक कुमार सिंह, रामप्रवेश सिंह, विपिन सिंह, नागमणि तिवारी, रितेश सिंह रामबालक, सुनील सिंह, अभिमन्यु कमरान अंसारी आदि मौजूद रहे।

rkpshomnath

Recent Posts

राहुल गांधी का छात्र संवाद इंदौर में, जमीन आवंटन पर कांग्रेस और सरकार आमने-सामने

इंदौर में राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को मिली जमीन, सियासी आरोपों पर…

11 hours ago

तीन श्रद्धालुओं के श्रमदान से जागा प्रशासन

79 सफाईकर्मियों ने संभाली पोखरे की सफाई गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)पूर्वांचल के प्रमुख शक्तिपीठ मां तरकुलहा…

12 hours ago

डर के साए में नहीं, विश्वास के माहौल में हो शिक्षा-प्रदीप कुमार

भागलपुर /देवरियाक्या हमारी शिक्षा व्यवस्था सचमुच बच्चों के सर्वांगीण विकास की दिशा में आगे बढ़…

12 hours ago

निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता लोकतंत्र की मजबूती के लिए आवश्यक – नागेन्द्र नाथ शर्मा

ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की बैठक में पत्रकारों की एकजुटता पर जोर सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा )ग्रामीण…

13 hours ago

आदित्य संकल्प गीत मैं गाता हूँ

हिंदी का साहित्यकार हूँ,हिंदी में कविता लिखता हूँ,पर बैसवारी मेरी बोली है,वह बोली मुझको प्यारी…

13 hours ago

मोती कॉलोनी में मचा हड़कंप, रिलायंस टावर पर चढ़ा युवक

पुलिस-फायर टीम के छूटे पसीने, समझाने में जुटा प्रशासन संतकबीरनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला मुख्यालय…

18 hours ago