राष्ट्रीय सेवा योजना विशेष शिविर का हुआ समापन

स्वयंसेवकों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति कर मोहा मन

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
स्थानीय बाबा राघव दास भगवान दास स्नातकोत्तर महाविद्यालय आश्रम की राष्ट्रीय सेवा योजना की सप्त दिवसीय विशेष शिविर के अंतिम दिन की अध्यक्षता करते हुए, महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर शंभू नाथ तिवारी ने कहा कि स्वयंसेवकों को इन सात दिनों में सीखा हुआ व्यवहार समाज के सामने भी लाना होगा। तभी हम राष्ट्रीय सेवा योजना के उद्देश्य को प्राप्त कर सकते हैं,स्वयंसेवकों को अपने आसपास एवं परिवार के सदस्यों को भी किसी भी कार्य के लिए प्रेरित करना चाहिए। समापन समारोह के मुख्य अतिथि प्रो. अजय कुमार मिश्र ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों में अनुशासन धैर्य एवं साहस का होना आवश्यक होता है। अनुशासन ही चरित्र निर्माण एवं व्यक्तित्व के विकास में सहायक माना जाता है,तभी राष्ट्रीय सेवा योजना के उद्देश्य को हम सफल बना सकते हैं। डॉ.वेद प्रकाश सिंह ने कहा कि इन सात दिनों में प्राप्त की गई शिक्षा को स्वयंसेवकों को अपने व्यवहार में भी लाना चाहिए। विशिष्ट अतिथि डॉ.अब्दुल हसीब ने कहा कि यह सात दिन बहुत ही महत्वपूर्ण होता है, स्वयं सेवक को समाज के लिए आदर्श प्रस्तुत करना चाहिए। कार्यक्रम का संचालन स्वीटी मद्धेशिया ने किया तथा भाषण, पोस्टर एवं रंगोली प्रतियोगिता के विजेताओं को भी पुरस्कृत किया गया। जिसमें फिजा खातुन, दिव्या मद्धेशिया, रिया गुप्ता, अंशिका पाण्डेय, वैष्णवी सिंह, सोमनाथ, अनुष्का मद्धेशिया, गरिमा पाण्डेय, गार्गी विश्वकर्मा, रावत राजहंस, मानसी उपाध्याय, प्रदीप रंजन आदि को पुरस्कृत किया गया। धन्यवाद ज्ञापन कार्यक्रम अधिकारी डॉ विनीत कुमार पाण्डेय ने किया। इनके अलावा कार्यक्रम में अजय बहादुर, प्रभु कुमार, बृजेश यादव, रविंद्र मिश्रा, अब्दुल, रोशनी सिंह, शालिनी तिवारी, बुशरा फातिमा, मुस्कान परवीन, नेहा मद्धेशिया, प्रिया जायसवाल, रोशन मद्धेशिया, राधेश्याम तिवारी, रूबी कुशवाहा, छाया दुबे, आंचल दुबे, अंकिता तिवारी आदि मौजूद रहे।

rkpnews@somnath

Recent Posts

नेपाल सड़क हादसे के घायलों से मिले डीएम-एसपी, बेहतर इलाज के दिए निर्देश

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। नेपाल में हुए सड़क हादसे में घायल लोगों का हाल-चाल लेने…

4 hours ago

पहली बार सैनिक कल्याण भवन में ‘सैनिक बन्धु’ बैठक, समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। नवनिर्मित सैनिक कल्याण भवन में पहली बार आयोजित ‘सैनिक…

4 hours ago

बीच चौराहे पर दबंगों का हमला, शादी का सामान लूटा, युवक गंभीर

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के मेहदावल थाना क्षेत्र के नगर पंचायत मेहदावल…

4 hours ago

बृजेश सिंह ने धर्मपत्नी अन्नपूर्णा सिंह संग लिया बाबा धीरेंद्र शास्त्री का आशीर्वाद

प्रयागराज (राष्ट्र की परम्परा)l श्रीजगन्नाथ धाम अस्सी काशी के अध्यक्ष तथा पूर्व एमएलसी बृजेश सिंह…

4 hours ago

दूसरे सेमीफाइनल में विद्युत विभाग ने रेल सुरक्षा बल को 6 विकेट से हराकर फाइनल में प्रवेश किया

वाराणसी(राष्ट्र क़ी परम्परा)l मंडल रेल प्रबंधक आशीष जैन के निर्देश में एवं मंडल क्रीड़ा अधिकारी…

4 hours ago

शहीद कैप्टन अंशुमान सिंह के जयघोष के बीच खेला गया रोमांचक फाइनल

भागलपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l बरहज तहसील क्षेत्र के तेलिया कला में आयोजित मंडल स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता…

6 hours ago