महापंचायत में पहुंचे राष्ट्रीय अध्यक्ष अन्नदाताओं की समस्या पर जताई चिन्ता

एक जुट रहे व ईमानदारी से संगठन में काम करें : अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) । किसानों की समस्या सुनने के लिये जनपद के ब्लॉक क्षेत्र के पवित्र स्थान मंगली नाथ शिव मन्दिर के प्रांगण में भारतीय किसान यूनियन (भानू ) संगठन की राष्ट्रीय महापंचायत का आयोजन किया गया। महापंचायत के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह ने कहा की सभी किसानों मजदूरों को एक जुट होकर ईमानदारी से काम करना चाहिये। कार्यक्रम की शुभारंभ से पहले भारतीय किसान यूनियन भानु गुट के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर भानु प्रताप सिह ने मंगली नाथ शिव मन्दिर पहुंच कर भोलेनाथ का दर्शन किया। उसके बाद संगठन के पदाधिकारियों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष का माल्यार्पण कर स्वागत किया। राष्ट्रीय किसान महापंचायत में मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर भानु प्रताप सिंह विशिष्ट अतिथि प्रदेश अध्यक्ष योगेश प्रताप सिंह प्रदेश प्रभारी ऋषि मिश्रा मौजूद रहे तथा कार्यक्रम का संचालन अनुप मिश्रा ने किया।
वहीं राष्ट्रीय महापंचायत को सम्बोधित करते हुये राष्ट्रीय अध्यक्ष उपस्थित किसानों मजदूरों को धन्यवाद देते हुये कहा की संगठन तभी संग्रहीत होता जब हम ईमानदारी के साथ संगठन से जुड़े रहे ,और एक दुसरे को संगठन से जोड़ते रहे ,और एक दुसरे के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम करें तो संगठन काफी मजबूत होता है उन्होंने कहा की किसान एक अन्नदाता है। जो इस धरती पर सब को भोजन का प्रबन्धन करता है। इस दौरान स्वामी नाथन आयोग की सिफारिश, किसान आयोग का गठन,साठ साल उम्र पूरी होने पर 10 हजार रुपए जीवन ज्ञापन, किसानों को कृषि कार्य के लिए 24घंटे बिजली, गोवंश का गोबर 25 रूपये किलो,70साल की सरकारों की किसान विरोधी निती, दुर्घटना में मरने वाले किसानों को चार करोड़ मुआवजा,देश की सरहदों पर शहीद के परिजनों को पांच करोड़ का भरण पोषण,छुट्टा जानवरों को गौशाला पहुंचाने की मांग, बंधुआ मजदूर व निजी अध्यापकों को दस हजार मानदेय, विभिन्न विद्यालयों में तैनात रसोईयों का मानदेय 12 हजार किया जाय। आदि मांगों के सन्दर्भ में किसानों ने 13 सूत्रीय मांगों ज्ञापन उनके माध्यम से राष्ट्रपति के लिये सौंपा। राष्ट्रीय किसान महापंचायत में संगठन के जिलाध्यक्ष पातीराम चौधरी,मेराज अहमद,बच्चन सिंह, लीला सिंह, दधीच श्रीवास्तव, मोहम्मद शईद खां , कृष्ण कुमार साहू,लल्लन प्रसाद, आफताब आलम,छेदी राम आर्य, कासिम खां,राम सागर मिश्रा जी,राम रूप सिंह सहित तमाम पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

ट्रेनों में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार

देवरिया: रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी का मोबाइल…

11 hours ago

निजी सेंटरों के भरोसे राष्ट्रीय परीक्षाएं, पुराने वादों पर फिर उठे सवाल

NTA के गठन के 9 साल बाद भी निजी परीक्षा केंद्रों पर निर्भर व्यवस्था, कैबिनेट…

19 hours ago

बीबीएयू में गूंजा नशामुक्त भारत का संकल्प, छात्रों ने ली शपथ

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्रव्यापी…

1 day ago

नशा मुक्त भारत के संकल्प के साथ जिले के शिक्षण संस्थानों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। भारत सरकार और उत्तर प्रदेश शासन के उच्च शिक्षा…

1 day ago

दो वर्षों से बिजली को तरस रही पोखरभीडा चौहान टोले की जनता-विजय रावत

भलुअनी(राष्ट्र की परम्परा)l बरहज विधानसभा के भलुअनी ब्लॉक के पोखरभीडा गाँव में चौहान टोले पर…

1 day ago

नशामुक्त युवा ही सशक्त समाज और विकसित भारत की मजबूत नींव: सिंहपाल सिंह

नशामुक्त भारत के लिए युवाओं से जुड़े प्रधानमंत्री, महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय में सुना गया वर्चुअल…

1 day ago