एमएलसी संतोष सिंह के प्रथम जनपद आगमन पर भव्य स्वागत

संत कबीर नगर(राष्ट्र की परम्परा)। जिले के लाल भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष सिंह को विधान परिषद सदस्य प्रत्याशी बनाए जाने के पश्चात प्रथम आगमन पर पार्टी के जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष जगदंबा प्रसाद श्रीवास्तव के नेतृत्व में सांसद ई. प्रवीण निषाद, जिला प्रभारी अजय सिंह गौतम सहित वरिष्ठ पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया।

स्वागत से अभिभूत विधान परिषद सदस्य संतोष सिंह ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी ने जो जिम्मेदारी दी है। उसे पूरी ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा से निर्वहन करूंगा।
लोकसभा चुनाव के परिप्रेक्ष में श्री सिंह ने कहा कि पार्टी लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश की सभी सीटों पर प्रचंड बहुमत से जीत हासिल करेगी और प्रधानमंत्री का नारा अबकी बार 400 पार साकार होगा।
इस दौरान जिला प्रभारी अजय सिंह गौतम, सांसद ई. प्रवीण निषाद, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि नित्यानंद, पूर्व जिलाध्यक्ष रामललित चौधरी, मीडिया प्रभारी ब्रह्मानंद पांडेय, सतविंदर पाल जज्जी, ई. सुधांशु सिंह, गणेश पांडेय, विनोद पांडेय, ज्ञानेंद्र मिश्र, अमर राय, अरुण गुप्ता, कौशलेंद्र सिंह, अनिरुद्ध निषाद, सुनीता अग्रहरी, उर्मिला त्रिपाठी, धनंजय पांडेय, गौरव निषाद, मनोज पांडेय, राघवेंद्र तिवारी, हैप्पी राय, अरूण सिंह बनर्जी लाल अग्रहरि, नीलमणि सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Editor CP pandey

Recent Posts

अवैध संबंध के शक में पट्टीदार ने की शुभम मिश्रा की हत्या

सोते समय सिर पर धारदार हथियार से किए चार वार, 17 संदिग्धों से पूछताछ के…

2 hours ago

कैशलेस योजना का सांकेतिक बहिष्कार, शिक्षकों ने सरकार को सौंपा ज्ञापन

25 साल से सेवा सुरक्षा की आस, शिक्षकों ने कैशलेस चिकित्सा योजना का किया सांकेतिक…

2 hours ago

बरहज के मदरसे में पहुंची पुलिस, महिलाओं और बालिकाओं को बताए सुरक्षा के उपाय

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। मिशन शक्ति फेज-5 के द्वितीय चरण के तहत शनिवार को थाना…

2 hours ago

बलिया डबल मर्डर का चौंकाने वाला खुलासा, पति ही निकला पत्नी-बेटी की हत्या का आरोपी

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। रसड़ा क्षेत्र के मुस्तफाबाद गांव में मां-बेटी की हत्या के मामले…

3 hours ago

नहाते समय गहरे पानी में समाया युवक, मौके पर पहुंची पुलिस और एसडीआरएफ

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। शहर के कसया रोड स्थित गायत्री मंदिर के पास पोखरे में…

3 hours ago

किसान, महिला और युवा कल्याण की झलक, आगरा में विकास प्रदर्शनी बनी आकर्षण का केंद्र

सेवा संकल्प अभियान में विकास प्रदर्शनी का शुभारंभ, केंद्र-प्रदेश की योजनाओं और उपलब्धियों की दिखी…

3 hours ago