बैंको की जिला परामर्शदात्री समिति एवं जिला स्तरीय पुनरीक्षण समिति की बैठक सम्पन्न

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी महेन्द्र सिंह तंवर की अध्यक्षता में जिला परामर्शदात्री समिति एवं जिला स्तरीय पुनरीक्षण समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी जय प्रकाश एवं मुख्य विकास अधिकारी संत कुमार उपस्थित रहे।
बैठक में जिलाधिकारी द्वारा जनपद के विभिन्न बैकों में विभागीय योजनाओं के सापेक्ष लम्बित ऋण पत्रावलियों की समीक्षा की गयी। जिलाधिकारी ने सभी बैंकर्स को सीडी रेशियो बढाने की दिशा में कार्य करने का निर्देश देते हुए कहा कि सरकारी योजनाओं के सापेक्ष लम्बित पत्रावलियों का निस्तारण करने से सीडी रेशियों बढने के साथ-साथ योजनाओं का लाभ दिलाया जा सकेगा।
जिलाधिकारी ने सभी बैकर्स को सीडी रेशियों बढाने, सरफेसी के लम्बित फाईल को भेजने व आर0सी0 वाले खातों मे वसूली के निर्देश दिये। बैठक में बैकों से प्रतिशाखा ग्राहक बढाने, प्राथमिकता प्राप्त क्षेत्र में ऋण अनुपात बढाने पर भी चर्चा की गयी।
बैठक में जिलाधिकारी ने वार्षिक ऋण योजना सहित अन्य योजनाओं जैसे-प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, स्टैण्ड अप इण्डिया, स्टार्ट अप इण्डिया, मुद्रा योजना, मुख्यंत्री युवा स्वरोजगार योजना आदि में जनपद के बैकों के आवंटित लक्ष्य के सापेक्ष योजनावार प्रगति की जानकारी सम्बंधित विभागीय अधिकारी एवं बैक के प्रतिनिधि से प्राप्त करते हुए निर्देशित किया कि ऋण पत्रावलियों को बैकों में अनावश्यक रूप से लम्बित न किया जाए। अपूर्ण पत्रावली को सम्बंधित विभाग बैंक एवं आवेदक के साथ समन्वय स्थापित कर पूर्ण कराते हुए नियमानुसार ऋण पत्रावलियों को स्वीकृत कर दिया जाए। ऋण पत्रावली में अनावश्यक बिन्दुओं के कारण वापस न किया जाए।
जिलाधिकारी ने कहा कि सरकार द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं को क्रियान्वित करने में रूचि लेते हुए बैंक अधिकारी लम्बित पत्रावलियों का अबिलम्ब निस्तारित करना सुनिश्चित करें।
बैठक में जिलाधिकारी ने अग्रणी बैंक प्रबन्धक सहित सभी बैंकर्स को निर्देशित करते हुए कहा कि किसान क्रेडिट कार्ड धारकों सहित अन्य योजनाओं के आवेदकों की ऋण सम्बंधित पत्रावली का परीक्षण करते हुए पात्र आवेदकों का ऋण स्वीकृत करते हुए योजनाओं का लाभ दिलाया जाना सुनिश्चित करें, आवेदन पत्र में छोटी-मोटी त्रुटियों को आवेदक एवं सम्बंधित विभागीय अधिकारी से बात कर निस्तारित करें।
इस अवसर पर एल0डी0एम0 पवन कुमार सिंन्हा, उपायुक्त उद्योग राजकुमार शर्मा, पी0ओ0 डूडा प्रेमेन्द्र सिंह सहित अन्य विभाग एवं बैंक के सभी जिला समन्वयक/शाखा प्रबन्धक एवं सम्बंधित अधिकारी आदि उपस्थित रहे।

rkpnews@somnath

Recent Posts

बिजली की समस्या को लेकर कांग्रेस प्रवक्ता रवि प्रताप सिंह का होगा धरना

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l सोमवार 15 जून 2026 को कांग्रेस प्रवक्ता रवि प्रताप सिंह के नेतृत्व…

9 hours ago

पत्रकारों के हितों के लिए संगठन की मजबूती आवश्यक : डॉ. सतीश चंद्र शुक्ला

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार समन्वय समिति एवं सोशल मीडिया पत्रकार महासंघ की…

9 hours ago

विश्व रक्तदाता दिवस पर देवरिया पुलिस लाइन में रक्तदान एवं स्वास्थ्य शिविर, 20 पुलिसकर्मियों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान

एसपी अभिजीत आर. शंकर ने किया शुभारंभ, रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित देवरिया…

13 hours ago

खाकी का ‘महादान’: पुलिस लाइन में उमड़ा सेवा का सैलाब, एसपी और सावित्री हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने पेश की मिसाल

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। ‘रक्तदान महादान’ के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से…

13 hours ago

थाना समाधान दिवस में डीएम व एसपी ने सुनीं जन समस्याएं, गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार एवं पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना…

1 day ago

नौकरी का सपना दिखाकर लाखों की ठगी,महिला समेत चार गिरफ्तार

सरकारी और निजी संस्थानों में नियुक्ति का झांसा देकर वसूली जाती थी मोटी रकम, फर्जी…

1 day ago