राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 13 जुलाई को

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद न्यायाधीश, संत कबीर नगर अनिल कुमार वर्मा के निर्देश के क्रम में अपर जिला जज महेंद्र कुमार सिंह द्वारा समस्त मजिस्ट्रेट कोर्ट के न्यायिक अधिकारियों के साथ आगामी 13 जुलाई 2024 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के तैयारियों के बाबत बैठक आहूत किया।
बैठक का संचालन मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अनिल कुमार द्वारा किया गया। अपर जिला जज महेंद्र कुमार सिंह ने अधिकारियों को बताया कि राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली के आदेशानुसार दिनांक 13 जुलाई 2024 दिन द्वितीय शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किए जाने के निर्देश प्राप्त हुए हैं। समस्त न्यायिक अधिकारियों से आवाहन किया कि वह अपने-अपने कोर्ट में दिनांक 13 जुलाई 2024 को होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत में ज्यादा से ज्यादा वादों एवं मामलों का निस्तारण करवाने हेतु समस्त तैयारियां शुरू कर दें तथा लोक अदालत में प्रतिभाग करने के लिए ज्यादा से ज्यादा नोटिसों को पक्षकारों को तामिला करवाया जाए।
इस अवसर पर समस्त न्यायिक अधिकारीगण आदि उपस्थित रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

युवा चेहरे पर दांव की चर्चा, बीकापुर में हरिशंकर यादव की सक्रियता ने बढ़ाई सियासी हलचल

बीकापुर में सपा की सियासत गर्म, युवा चेहरे के रूप में हरिशंकर की दावेदारी चर्चा…

11 hours ago

किसानों की सिंचाई व्यवस्था मजबूत करना सरकार की प्राथमिकता: स्वतंत्र देव सिंह

चौधरी चरण सिंह निरीक्षण भवन का किया लोकार्पण संत कबीर नगर(राष्ट्र की परम्परा)। सिंचाई एवं…

11 hours ago

तीज की उमंग में सजे हाथ, सेवा भारती ने रचाई संस्कृति की मेहंदी

निःशुल्क मेहंदी शिविर में उमड़ी माताओं-बहनों की भीड़, छात्राओं ने हुनर से सजाए हाथ महराजगंज…

11 hours ago

गंगा सिंह सैथवार का दो टूक ऐलान: पांच टिकट दो, तभी सैथवार समाज का साथ

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। “जो राजनीतिक दल सैथवार समाज को पांच या उससे…

11 hours ago

बैग में निकली नोटों की गड्डियां, 30 लाख से ज्यादा कैश बरामद; गोरखपुर कनेक्शन की जांच

देवरिया में ट्रेन से 30.23 लाख रुपये नकद बरामद, संदिग्ध युवक हिरासत में; गोरखपुर ले…

11 hours ago