राष्ट्रीय लोक अदालत बलिया 2024: कम खर्च में त्वरित न्याय के लिए जिला न्यायालय की बड़ी पहल

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)।
उ.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बलिया द्वारा आगामी 13 दिसंबर, शनिवार को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए जागरूकता अभियान की शुरुआत कर दी गई है। बुधवार को जिला न्यायालय परिसर से राष्ट्रीय लोक अदालत प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

ये भी पढ़ें –बीत गई प्रधानी, फिर भी साबरुन को नहीं मिला आवास: सरकारी दावों की सच्चाई दिखाती लक्ष्मीपुर खास की हकीकत

माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री अनिल कुमार झा ने प्रचार वाहन को रवाना करते हुए कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत न्याय व्यवस्था का वह सशक्त मंच है, जहां त्वरित, सुलभ और कम खर्च में न्याय सुनिश्चित किया जाता है। उन्होंने बताया कि लोक अदालत में निस्तारित मामलों पर कोई अपील नहीं होती, जिससे समय और धन दोनों की बचत होती है तथा इसका प्रभाव नियमित न्यायालय के निर्णय के समान माना जाता है।

ये भी पढ़ें –मज़दूर नहीं आए तो सड़क निर्माण में खुद जुटे प्रधान पति, ग्रामीणों ने की सराहना

प्रचार वाहन का संचालन अपर जनपद न्यायाधीश/सचिव हरीश कुमार ने किया, जो दीवानी न्यायालय परिसर से रवाना होकर जिले की सभी तहसीलों में भ्रमण करेगा। इस दौरान वाहन के माध्यम से लोगों को बताया जाएगा कि वे जुर्माने से दंडनीय मामलें, पारिवारिक विवाद, भूमि संबंधी मामले, बिजली–टेलीफोन बिल विवाद, टैक्स विवाद, चेक बाउंस और सुलह योग्य फौजदारी मामलों का निस्तारण राष्ट्रीय लोक अदालत में सरलता से कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें –बड़ा खुलासा: पाँच लाख से अधिक राशन कार्डधारक अपात्र, आयकर डाटा मिलान में सामने आए चौंकाने वाले तथ्य

कार्यक्रम में सभी अपर जिला जज, न्यायिक मजिस्ट्रेट, अधिवक्ता, न्यायालय कर्मचारी, सुरक्षा कर्मी, पैरालीगल वॉलंटियर और बड़ी संख्या में वादकारी उपस्थित रहे। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने जनपदवासियों से अपील की है कि वे अपने लंबित मामलों के त्वरित समाधान और न्याय तक आसान पहुंच के लिए राष्ट्रीय लोक अदालत का अधिक से अधिक लाभ उठाएं।

Editor CP pandey

Recent Posts

युद्ध के बीच जेलेंस्की की हवाई सुरक्षा पर सवाल, विमान के करीब पहुंचा अज्ञात ड्रोन

कीव (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)मोल्दोवा से नॉर्वे जाते समय यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की के विमान…

6 minutes ago

आरसेटी देवरिया में एसडीआर का औचक निरीक्षण, प्रशिक्षण व्यवस्थाओं का लिया जायजा

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी), देवरिया में आज एसडीआर दयाशंकर मिश्र…

12 hours ago

आरक्षण समेत विभिन्न मुद्दों पर 10 सितंबर को सवर्ण संगठन सौंपेंगे ज्ञापन

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। आरक्षण व्यवस्था में सुधार समेत विभिन्न मांगों को लेकर सवर्ण समाज…

13 hours ago

गोरखपुर विश्वविद्यालय में बायोमेट्रिक उपस्थिति अनिवार्य, हर माह की पहली तारीख को मिलेगा वेतन

25 तक उपस्थिति सत्यापन और 28 तक वेतन प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश, नई व्यवस्था…

13 hours ago

राष्ट्रीय लोक अदालत से मिलेगी त्वरित राहत, मऊ में प्री-ट्रायल बैठक में बनी रणनीति

12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत, मऊ में अधिकाधिक मामलों के निस्तारण की तैयारी मऊ…

13 hours ago

पनियरा ब्लॉक कार्यालय में प्रधानों का हंगामा, बीडीओ को कमरे में बंद कर किया प्रदर्शन

कमीशन मांगने और अभद्र व्यवहार के आरोपों को लेकर प्रधानों में आक्रोश, जांच की मांग…

13 hours ago