पूर्व IPS अमिताभ ठाकुर बोले—“मेरी हत्या कराई जा सकती है”

लखनऊ/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। पूर्व IPS अधिकारी अमिताभ ठाकुर गिरफ्तारी केस एक बार फिर सुर्खियों में है। मंगलवार को देवरिया पुलिस ने पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर को हिरासत में लेकर कोर्ट में पेश किया। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत में सरकार पर बेहद गंभीर आरोप लगाए। ठाकुर ने कहा, “मेरी हत्या कराई जा सकती है, और इसके पीछे योगी आदित्यनाथ हैं। मेरे खिलाफ की जा रही हर कार्रवाई राजनीतिक प्रतिशोध का परिणाम है।”1999 की जमीन खरीद से शुरू हुआ विवादजानकारी के अनुसार, वर्ष 1999 में अमिताभ ठाकुर देवरिया में SP थे, तब उनकी पत्नी नूतन ठाकुर के नाम इंडस्ट्रियल एरिया में B2 प्लॉट खरीदा गया था। लीज संबंधी तकनीकी त्रुटियों और संचालन में कठिनाई के कारण यह प्लॉट बाद में सरेंडर कर दिया गया। नूतन ठाकुर ने फोन पर बताया कि इंडस्ट्रियल क्षेत्र में प्लॉट संचालन योग्य नहीं था, इसलिए इसे छोड़ा गया।3 महीने पहले हुआ मुकदमा—अब देवरिया में ट्रांसफरकरीब तीन महीने पहले संजय शर्मा नामक व्यक्ति ने लखनऊ के तालकटोरा थाने में मुकदमा दर्ज कराया, जिसे बाद में देवरिया ट्रांसफर कर दिया गया। नूतन ठाकुर का कहना है कि, “जब सरकार ताकतवर होती है तो वह लोगों को ऐसे ही परेशान करती है। यह पूरा मामला उत्पीड़न का है।”कोर्ट में पेशी के दौरान बड़ा आरोपकोर्ट में पेश किए जाने से पहले अमिताभ ठाकुर ने मीडिया के सामने फिर कहा—“मेरी जान को खतरा है। सब कुछ योगी आदित्यनाथ द्वारा कराया जा रहा है। मेरे खिलाफ साजिश रची जा रही है।”इस मामले ने प्रदेश की राजनीति व पुलिस प्रशासन दोनों में हलचल बढ़ा दी है। पूर्व IPS अमिताभ ठाकुर गिरफ्तारी केस तेजी से राष्ट्रीय चर्चा का विषय बन चुका है।

rkpnews@desk

Recent Posts

कथा में गूंजे श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के जयकारे, बधाई गीतों पर झूमे श्रद्धालु

बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) हुसैनपुर स्थित ठाकुरबाड़ी मंदिर परिसर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पूजा समारोह…

9 hours ago

हृदयाघात से चौकीदार की मौत समाज सेवी नंदन मिश्रा पीड़ित परिवार से मिले

भागलपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा )विधानसभा सलेमपुर क्षेत्र के ग्राम सभा धरहरा (तकिया) निवासी बबलू प्रसाद (35)…

9 hours ago

पशुहारी में रहस्यमय बीमारी से तीन मौतें, केंद्रीय टीम बुलाने की मांग

बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) विकासखंड सीयर की ग्राम पंचायत पशुहारी में एक ही परिवार…

1 day ago

अनंत सिंह के ऐलान से JDU में हलचल! बिहार MLC चुनाव में नीरज कुमार के खिलाफ डॉ. अनुज सिंह को देंगे समर्थन

बिहार (राष्ट्र की परम्परा)। बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो…

2 days ago