देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l जिला विद्यालय निरीक्षक वीरेंद्र कुमार सिंह ने बताया की 31 वें राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के अंतर्गत 18 अक्टूबर को सुबह 9 बजे युग निर्माण सीनियर सेकेंडरी स्कूल में बच्चों में वैज्ञानिक अभिरुचि विकसित करने के लिए प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। 10 से 14 आयु वर्ग के बच्चे जूनियर वर्ग में तथा 14 से 17 आयु वर्ग के बच्चे सीनियर वर्ग में प्रतिभाग करेंगे। कम से कम दो बच्चों का एक ग्रुप बनेगा। प्रत्येक ग्रुप का एक ग्रुप लीडर होगा और उनका सहयोग एवं निर्देशन हेतु एक विज्ञान शिक्षक मार्गदर्शक के रूप में रह सकता है। इस वर्ष का विषय ‘स्वास्थ्य और कल्याण के लिए परितंत्र को समझना, निर्धारित किया गया।
प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को राज्य स्तरीय बाल विज्ञानी प्रदर्शनी में प्रतिभाग करने का अवसर मिलेगा। इस संबंध में अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए अनिल कुमार त्रिपाठी समन्वयक राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस से उनके मोबाइल नंबर 945384482 पर संपर्क किया जा सकता है।
गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)2023 बैच के आईपीएस अधिकारी अरुणकुमार एस ने क्षेत्राधिकारी (सीओ) कैंट का पदभार…
घरेलू हिंसा के मामलों में पुलिस को त्वरित कार्रवाई के निर्देश, दो मामलों में दिखाया…
महिला आयोग की सदस्या ने की जनसुनवाई, अस्पताल व विद्यालय का किया निरीक्षण संत कबीर…
संत कबीर नगर(राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार व पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीणा ने…
कलेक्ट्रेट सभागार में दो दिवसीय कार्यशाला, अधिकारियों को दिए गए जरूरी निर्देश महराजगंज (राष्ट्र की…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। शहर के रेलवे स्टेशन रोड पर उस समय अफरा-तफरी मच गई…