बलिया(राष्ट्र की परम्परा)l जिले के रसड़ा ब्लाक क्षेत्र अंतर्गत अठिला पुरा गांव में नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर व ऑपरेशन का आयोजन किया गया, जिसमें लगभग 100 महिला पुरुषों का नेत्र परीक्षण किया गया । संयोजक एंटी करप्शन इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो के राज्य निदेशक जगदम्बा प्रसाद सिंह ने बताया कि अखण्ड ज्योति आई हास्पिटल के साथ मिलकर, अठिलापुरा के पोखरा पर लोगों का निःशुल्क नेत्र परीक्षण कराया गया।
इस मौके पर आरके सिंह, अजय गुप्ता, विजेन्द्र सिंह, मृत्युंजय सिंह, संजीव सिंह, कन्हैया यादव, डा०रमेश गुप्ता, योगेन्द्र गुप्ता, राजेश ने निस्वार्थ भाव से सेवा किया।
नेत्र परीक्षण के बाद कुछ लोगों को रेफर किया गया एवं शांति देवी, दुलारी देवी, राजेश्वर, रामरूप, रामकरण, प्रभुनाथ, कलावती, सकुली देवी, राधीका देवी, आदि तीन दर्जन मरीजों का नेत्र परीक्षण के बाद निःशुल्क आपरेशन के लिए बलिया भेजा गया।
एसीआईबी के सौजन्य से इन सभी लोगों का निःशुल्क मोतियाबिंद का आपरेशन अखण्ड ज्योति आई हास्पिटल में गुरुवार को कराया जायेगा।
ग्रामीण बैंक के सीएसपी से चोरी हुए 1.18 लाख रुपये शत-प्रतिशत बरामद, घर में कपड़ों…
महात्मा जयप्रभानंद जी के सानिध्य में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुई पूजा-अर्चना, आरती के बाद…
82 करोड़ रुपये की 52 विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास, लाभार्थियों को वितरित…
दिल्ली में सुबह ली अंतिम सांस, पुत्र एवं देवरिया सांसद शशांक मणि त्रिपाठी ने भावुक…
इंदौर (राष्ट्र की परम्परा)। आज के दौर में जहां कई कर्मचारी लंबे काम के घंटे…
Diwali 2026 Special: भारत की सांस्कृतिक विरासत का वैश्विक उत्सव, अयोध्या के दीपोत्सव से लेकर…