मजदूर संघ ने किया दिल्ली सचिवालय पर प्रदर्शन

दिल्ली(राष्ट्र की परम्परा)l भारतीय मजदूर संघ के नेतृत्व में दिल्ली नगर निगम, दिल्ली परिवहन निगम, दिल्ली जल बोर्ड, दिल्ली सचिवालय, दिल्ली स्वास्थ्य कर्मी ने स्थायीकरण और पेंशन के विषय पर आंदोलन किया, वही रेहड़ी पटरी,भवन निर्माण, आगनवाड़ी, आसा वर्कर्स, ऑटो चालक, श्रमजीवी पत्रकारो ने सामाजिक सुरक्षा को लेकर आंदोलन किया। दिल्ली प्रदेश के महामंत्री डॉ दीपेंद्र चाहर ने आम आदमी पार्टी के नेताओं को चेतावनी दी यदि किसी विधायक या पार्षद ने निगम कर्मचारी या अन्य कार्य में लगे कर्मचारी के साथ अभद्रता या मारपीट की तो विधायकों व पार्षदो को संस्कार सिखाने का काम भारतीय मजदूर संघ करेगा, दिल्ली सरकार भ्रष्टाचार में लिप्त है उसे कर्मचारियों के वेतन और पेंशन से कोई लेना देना नहीं है, सिविल डिफेंस कर्मचारियों को पांच माह से वेतन नहीं दिया जा रहा है, शिक्षक हड़ताल पर हैं, आगनवाड़ी कर्मचारी हड़ताल पर गई तो उन्हें नौकरी से निकाल दिया, आसा वर्कर्स को लगभग दो हजार प्रतिमाह ही रुपया मिल पाता है वो भी 6 – 6 माह में भुगतान किया जाता हैं, राष्ट्रीय महामंत्री रविन्द्र हिमते ने केजरीवाल सरकार की अर्थ नीति को अनर्थ नीति करार दिया, केजरीवाल की तुलना समुंद्र मंथन में निकले हलाहल से की, केजरीवाल भष्टाचारी टीम के कैप्टन है बाकी प्लेयर की तरह आउट होकर जेल जाने वाले हैं, क्षेत्रीय संगठन मंत्री अनुपम ने केजरीवाल सरकार से श्रमिकों की मांगों को जल्द पूरा करने की बात कहीं, यदि निश्चित समय सीमा में मांग पूरी नही हुई तो सरकार के खिलाफ़ दिल्ली में एक जन आंदोलन छेड़ा जाएगा। प्रदेश अध्यक्ष अनीश मिश्रा ने सभी संगठनों से आए प्रतिनिधि, पत्रकार का आभार व्यक्त किया, कार्यक्रम में बिजेंद्र, मूलचंद, गिरीश आर्या जी, इंदु नायर, प्रेम सिंह नागर, जंग बहादुर, संदीप शर्मा, स्वतंत्र सिंह भुल्लर, मनोज त्यागी, बी एस त्यागी, मनीष सांखला, भगवान सिंह, बला दत्त जी सहित हजारों श्रमिक उपस्थित रहे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

जिस डेटा की जरूरत नहीं, उसका भुगतान क्यों? ट्राई के नए नियम का उपभोक्ताओं पर असर

ट्राई का बड़ा बदलाव: डेटा नहीं चाहिए तो सिर्फ कॉल-एसएमएस का विकल्प, मोबाइल रिचार्ज बाजार…

6 hours ago

19 साल के रोहन की मौत से मचा हड़कंप, लाठी-डंडों से हत्या की आशंका; तीन टीमें जांच में जुटीं

जांच करती पुलिस https://twitter.com/yadavakhilesh/status/2103082886534660472?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E2103082886534660472%7Ctwgr%5Ef8a7d965d1fb30063cff67ca97385e80c50901a3%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.prabhatkhabar.com%2Fstate%2Futtar-pradesh%2Fup-crime-news-gram-pradhan-son-beaten-to-death-after-birthday-party-village-tense मुजफ्फरनगर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। पुरकाजी थाना क्षेत्र के हरैटी गांव…

6 hours ago

वायरल वीडियो से मचा हड़कंप: स्कूटी सवार युवक-युवती के साथ कथित बदसलूकी की जांच शुरू

समस्तीपुर में युवक-युवती से अभद्रता का वीडियो वायरल, पुलिस जांच शुरू समस्तीपुर (राष्ट्र की परम्परा…

7 hours ago

अमेरिका-चीन की बातचीत से भारत तक असर, टैरिफ से लेकर रेयर अर्थ तक बदल सकता है समीकरण

ट्रंप-शी वार्ता पर भारत की नजर, टैरिफ और रेयर अर्थ से तय होंगे वैश्विक व्यापार…

7 hours ago

सीमा से कॉलेज तक सुरक्षा का बड़ा अभियान, जम्मू-कश्मीर में कई मोर्चों पर एक साथ कार्रवाई

जम्मू-कश्मीर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा और प्रशासनिक स्तर पर एक साथ कई…

7 hours ago

UDP को बड़ा झटका, भाजपा में शामिल हुए 8 विधायक; मेघालय की राजनीति में नई हलचल

सौजन्यसे PS शिलांग/नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। मेघालय की राजनीति में बड़ा बदलाव सामने…

7 hours ago