Monday, March 2, 2026
Homeउत्तर प्रदेशराष्ट्र सेवा का भाव जागृत करता हैं राष्ट्रीय कैडेट कोर - कर्नल...

राष्ट्र सेवा का भाव जागृत करता हैं राष्ट्रीय कैडेट कोर – कर्नल अखिलेश मिश्रा

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)।राष्ट्रीय कैडेट कोर के 102 यू पी बटालियन द्वारा समेकित विशेष माध्यमिक विद्यालय महराजगंज में आयोजित संयुक्त प्रशिक्षण शिविर के उद्घाटन समारोह को सम्बोधित करते हुए बतौर मुख्य अतिथि कर्नल अखिलेश मिश्रा ने कहा कि राष्ट्रीय कैडेट कोर अनुशासन और सामाजिक सेवा के मूल्यों को आत्मसात् करने का एक महत्वपूर्ण माध्यम है। संयुक्त प्रशिक्षण शिविर में कैडेट्स को सैन्य जीवन के विभिन्न गतिविधियों, प्रशिक्षण और संगठनात्मक योजनाओं का एक व्यापक अनुभव प्रदान करेगा।प्रशिक्षण शिविर न केवल छात्रों को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाता है, बल्कि उन्हें राष्ट्र सेवा संकल्प की प्रेरणा भी देता है । भारत एक जीवंत देश है। युवा शक्ति सैन्य प्रशिक्षण से राष्ट्र सेवा के लिए हर पल तैयार है ।
उन्होंने कैडेट्स को शिविर के अनुशासन से परिचित कराते हुए कहा कि शिविर में प्रशिक्षण के विभिन्न आयामों से आप स्वयं को सैन्य सेवा के लिए तैयार करेंगे । आप की वर्दी आपकी विशिष्ट पहचान है जिसे पहन कर आप गर्व की अनुभूति करते है । वर्दी की शानआत्मविश्वास के साथ औरों से आपको अलग करती है।एनसीसी राष्ट्र निर्माण में जाति, धर्म,संस्कृति के भाव से ऊपर उठकर एकता और अनुशासन के भाव से एक श्रेष्ठ नागरिक होने का जज्बा जाग्रत करती है ।
लेफ्टिनेंट कर्नल अभिषेक मान सिंह ने अपने उद्बोधन में कहा कि यह शिविर कैडेट्स को राष्ट्रीय एकता, सामाजिक सेवा, और देश के लिए समर्पित भावना को बढ़ावा देगा । नेतृत्व, टीमवर्क, और विपरीत परिस्थितियों में संघर्ष के लिए तैयार करता है जो कि उनके भविष्य में किसी भी क्षेत्र में उनके लिए महत्वपूर्ण हो सकता है।शिविर छात्रों को आत्म-विश्वास और स्वावलंबन के मूल्य को समझाता है, जो उन्हें सफलता की ओर ले जाता है। यह छात्रों को समाज के लिए उपयोगी नागरिक बनाने के लिए महत्वपूर्ण है और उन्हें सामाजिक सेवा के महत्व को समझने का अवसर प्रदान करता है।शिविर छात्रों को राष्ट्रीय एकता और सहिष्णुता के मूल्यों को समझाता है।
इस दौरान शिविर में पी.आई सीनियर जे.सी. ओ आर के राठी , सूबेदार के पी साहू ,सूबेदार पवन दहिया ,ए .एन. ओ लेफ्टिनेंट चक्षु पांडेय, लेफ्टिनेंट अभिषेक कुमार साहनी , थर्ड अफसर विनीत श्रीवास्तव,थर्ड अफसर
राजवीर सिंह,ए एनओ संदीप कुमार श्रीवास्तव सहित तमाम लोग उपस्थित रहें।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments