बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। नगर पंचायत रूपईडीहा पुलिस की तत्परता से दो दिनों के अन्दर रूपईडीहा में मूर्ति तोड़कर क्षतिग्रस्त करने वाला नसेडी अभियुक्त गिरफ्तार कर लिया गया है,थाना प्रभारी रूपईडीहा शमशेर बहादुर सिंह ने बताया की विगत दो दिन पहले रूपईडीहा कस्बे के मन्दिर में एक युवक द्वारा आधी रात में कुछ मूर्तियों को क्षतिग्रस्त कर दिया गया था। उसका यह कृत्य नजदीक में लगे सीसी टीवी कैमरे में कैद हो गया था इसी आधार पर तत्परता से छानबीन करने के बाद उक्त युवक की पहचान कर ली गई और उसे रूपईडीहा रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान वशीर पुत्र रसूल उम्र 30 वर्ष निवासी पोखरा पचपकडी थाना रुपईडीहा के रूप में हुई है। अभियुक्त नशे का आदि है व नशे करने के लिये मन्दिर में लगे दान पात्र को तोड़कर पैसा पाने के लालच में कार्य को अन्जाम दिया। मुकदमा उपरोक्त में आवश्यक विधिक कार्यवाही कर गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायालय रवाना किया जा रहा है।
दुनिया की सबसे लोकप्रिय टी20 लीग Indian Premier League में हर सीजन कई बल्लेबाज अपने…
काबुल (राष्ट्र की परम्परा)। पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच पाकिस्तान की…
कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। भारतीय जनता पार्टी के प्रशिक्षण महा अभियान के अंतर्गत सामुदायिक भवन…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में आईजीआरएस पोर्टल पर…
की लाइट फाउंडेशन द्वारा कार्यक्रम आयोजित, समाज में समानता व सम्मान का संदेश महराजगंज (राष्ट्र…
महराजगंज (राष्ट्र की परंपरा)। जनपद में अपराध नियंत्रण और वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए…