अलाव की आग से झुलसे तीन वर्षीय बालक की मौत

मृत बालक के परिवार में मातम का माहौल

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। अलाव की आग से झुलसे तीन वर्षीय मासूम की मेडिकल कालेज बहराइच में इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है,श्रावस्ती जनपद के गिरंट थाना क्षेत्र के ग्राम बंजारनपुरवा गांव निवासी साबिर का तीन वर्षीय बालक बुधवार रात को चारपाई पर सो रहा था जबकि प्लास्टिक के चारपाई के निकट ही अलाव जल रहा था। मासूम ऋतिक रोशन की मां नित्य क्रिया के लिए बाहर चली गई। रात आठ बजे अलाव से प्लास्टिक की चारपाई में आग लग गई। जिसकी चपेट में बालक आ कर जलने लगा। उसकी चीख सुनकर मां और परिवार के अन्य लोग दौड़े। सभी ने आग बुझाया। इसके बाद बालक को जिला अस्पताल श्रावस्ती में भर्ती कराया। यहां हालत गंभीर होने पर मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर कर दिया गया। मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में तैनात डॉक्टर शिवम मिश्रा ने बताया कि इलाज शुरू होते ही रात नौ बजे बालक की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि बालक 90 प्रतिशत झुलस गया था। उन्होंने बताया कि पुलिस को सूचना दे दी गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक बालक के परिवार में मातम का माहौल है।

rkpnews@desk

Recent Posts

मिर्जापुर: टीवी चलाना सिखाने के बहाने छात्रा को कक्षा में बुलाने का आरोप, शिक्षक पर पॉक्सो केस

मिर्जापुर में शिक्षक पर 14 वर्षीय छात्रा से अशोभनीय हरकत का आरोप, स्कूल जाने से…

12 minutes ago

पेट्रोल-डीजल को लेकर केंद्र का नया फैसला, एक पर टैक्स घटा तो दूसरे पर बढ़ा शुल्क

डीजल पर विंडफॉल टैक्स में बड़ी कटौती, पेट्रोल के निर्यात पर बढ़ा शुल्क! 16 अक्टूबर…

2 hours ago

दिल्ली से मुंबई तक तिरंगा मार्च की गूंज, दिल्ली में अनुमति नहीं, मुंबई में रैली को मंजूरी!

Ai निर्मित दिल्ली में तिरंगा मार्च से पहले हाई अलर्ट! कनॉट प्लेस छावनी में तब्दील,…

3 hours ago

दिल्ली में तिरंगा मार्च से पहले बवाल! FIR की मांग पर थाने के बाहर NSUI का हंगामा, कई कार्यकर्ता हिरासत में

फोटो x से पार्लियामेंट स्ट्रीट थाने के बाहर देर रात हंगामा, NSUI बोली—FIR दर्ज होने…

3 hours ago

सुबह-सुबह दिखने वाली सफेद चादर से रहें सावधान!

कोहरा, धुंध या स्मॉग? जानिए कौन आपकी सेहत और फेफड़ों के लिए है सबसे खतरनाक…

5 hours ago

शारदीय नवरात्रि 2026: कन्या पूजन पर अपनी लाडली को सजाएं इन 4 खूबसूरत ट्रेडिशनल ड्रेस में, दिखेगी सबसे प्यारी

फोटो goo फैशन एवं ब्यूटी | चन्द्र प्रभा पाण्डेय फोटो goo शारदीय नवरात्रि में कन्या…

5 hours ago