नारी शक्ति वंदन अधिनियम पास, समूची मातृशक्ति को हार्दिक बधाई

मोदी हैं तो सब मुमकिन हैं : डॉ उमेश शर्मा

आगरा(राष्ट्र की परम्परा)
महिला आरक्षण बिल को नारी शक्ति वंदन अधिनियम के नाम से भी जाना जाता है। इस बिल के पारित होने पर आधी आबादी ने खुशी जताते हुए इस विधेयक को महिलाओं के लिए ऐतिहासिक और क्रांतिकारी निर्णय बताया है। ये एक ऐसा निर्णय है, जिससे हमारी नारी शक्ति को सही मायने में उनका अधिकार मिलेगा।
इस अवसर पर डॉ उमेश शर्मा ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम के पास होने पर समूची मातृशक्ति को हार्दिक बधाई, मोदी हैं तो सब मुमकिन हैं। हम बार-बार कहते थे लेकिन आज दोबारा उन्होनें ये साबित कर दिया और आज मोदी सरकार के इस फैसले की चहुंओर प्रशंसा हो रही है। नारी शक्ति में इस फैसले के प्रति काफी खुशी है। इसके लिए देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हमेशा ऋणी रहेगा। 9 साल में प्रधानमंत्री मोदी ने आधी आबादी के सम्मान में बेहद महत्वपूर्ण और क्रांतिकारी निर्णय लिए हैं। इससे आने वाले समय में लोकसभा, राज्यसभा,
विधानसभा और दिल्ली से लेकर लखनऊ तक आधी आबादी की भागीदारी बढ़ेगी। संसद में नारी शक्ति वंदन अधिनियम के पारित होने के साथ देश की करोड़ों बहनों के लिए मजबूत प्रतिनिधित्व और सशक्तिकरण के युग की शुरुआत हो गई हैं। देश की करोंड़ों बहनों को पीएम मोदी के योगदान को याद रखना चाहिए। अब ये देश का कानून है। इसलिए हम सभी को पीएम मोदी के इस महत्वपूर्ण योगदान को याद रखना चाहिए। यह नारी शक्ति को सशक्त बनाने की दिशा में देश की यात्रा में मील का पत्थर है। ये एक ऐसा निर्णय है, जिससे हमारी नारी शक्ति को सही मायने में उनका अधिकार मिलेगा। नए संसद भवन में पहले ही कार्य दिवस पर नया इतिहास रचा गया। अब भारत का महान लोकतंत्र सच्चे अर्थों में गौरवभूषित हुआ है। देश की आधी आबादी को उनका वाजिब हक दिलाने और भारतीय लोकतंत्र को मजबूत और सहभागी बनाने का यह ऐतिहासिक और क्रांतिकारी निर्णय नए भारत के निर्माण में बहुत ही बड़ी भूमिका निभाएगा।
शर्मा ने आगे कहा कि पीएम मोदी ने महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया हैं। मोदी द्वारा लोकसभा में प्रस्तुत नारी शक्ति वंदन अधिनियम आधी आबादी के प्रति एक महत्वपूर्ण एवं सराहनीय कदम है। 19 सितंबर 2023 का दिन विकसित भारत के इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में दर्ज हो जाएगा। प्रधानमंत्री ऐसे ही राष्ट्रहित में और न्यायहित में महत्वपूर्ण और क्रन्तिकारी निर्णय करते रहें।

rkpnews@desk

Recent Posts

हिंसक जंगली जानवर ने आंगन में सो रहे युवक को बनाया शिकार, घर के पीछे झाड़ियों में मिला क्षत-विक्षत शव

महबूब नगर गांव में दहशत, ग्रामीणों का वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन; हिंसक जानवर की…

2 days ago

बहराइच में दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग: ई-रिक्शा से जा रही महिला का मंगलसूत्र छीनकर भागे बाइक सवार बदमाश, CCTV में कैद हुई वारदात

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मटेरा थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग…

2 days ago

देवरिया में सनसनी: ओवरब्रिज पर महिला पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, राहगीरों ने बचाई जान

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया शहर के मालवीय रोड ओवरब्रिज पर सोमवार को उस समय…

4 days ago

अमेरिकी हमले से भड़का ईरान, जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें

तेहरान/वॉशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर खतरनाक स्तर…

4 days ago

अंकित बालियान हत्याकांड: 5 दिन बाद शामली पुलिस का बड़ा एक्शन, एनकाउंटर में सुमित और मोहित ढेर

शामली (राष्ट्र की परम्परा)। हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में शामली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई…

4 days ago