कोपागंज/मऊ(राष्ट्र की परम्परा)
महिलाओं की सुरक्षा को देखते हुए चलाए जा रहे अभियान नारी शक्ति सुरक्षा के अंतर्गत कोपागंज क्षेत्र के लाडनपुर आई ई डी यू पी स्किल ट्रेनिग सेंटर पर पुलिस द्वारा इस अभियान के बारे में, महिला सहित लड़कियों को जानकारी विस्तार से दी गई। सुरक्षा को लेकर स्कूल के छात्राओं को और महिलाओं को कोपागंज थाना पर तेज तर्रार एस आई सपना ने बताया कि, उनके सुरक्षा को लेकर सरकार ने कई कड़े कदम उठाए हैं। कहा कि उनके साथ कोई भी अनैतिक कार्य होने की सूचना तत्काल अपने परिजन को या स्थानीय थाने में तुरंत दे, जिससे अपराध और अपराधियों पर लगाम लगाया जा सके। उन्होंने कहा कि स्कूल या कोचिंग के बाहर कोई व्यक्ति परेशान या छेड़छाड़ या गलत शब्द का प्रयोग करता है तो तुरंत शिक्षक से शिकायत करें, यदि उसका समाधान नहीं हो रहा है तो आप 1090, 1076 नंबर की हेल्पलाइन पर बात कर सकते हैं। शिकायत होते ही आपको तुरंत समस्या का समाधान निकल जाएगा। वहीं सड़क दुर्घटना होने पर 112 और 108 पर कॉल करके अपने को बचाया जा सकता है। इस दौरान स्कूल के छात्राओं को नई मिशन शक्ति से संबंधित पंपलेट का वितरण किया गया, वहीं उपस्थित छत्राओ का महिलाओं द्वारा जानकारी देने के लिए धन्यवाद बोला।
डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन जल्द शुरू कराने की तैयारी, डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने सफाई व्यवस्था को…
ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन ने डीएम को सौंपा ज्ञापन, विभागीय पक्ष और कार्रवाई की जानकारी उपलब्ध…
पुलिस लाइन में एक दिवसीय कार्यशाला, विशेषज्ञ प्रशिक्षकों ने पुलिसकर्मियों को दिया व्यावहारिक प्रशिक्षण गोरखपुर…
बारिश के बीच 500 मीटर तक वाहनों की कतार, दोपहिया वाहन चालक सबसे अधिक परेशान…
29 सितंबर को अधिसूचना, 6 अक्टूबर तक नामांकन; 23 अक्टूबर को मतदान और 27 अक्टूबर…
मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम में तनाव, अनिद्रा और नशे के दुष्प्रभावों पर हुई चर्चा संत…