Sunday, December 21, 2025
Homeउत्तर प्रदेशमहिलाओ की सुरक्षा को लेकर पुलिस द्वारा नारी शक्ति सुरक्षा अभियान

महिलाओ की सुरक्षा को लेकर पुलिस द्वारा नारी शक्ति सुरक्षा अभियान

कोपागंज/मऊ(राष्ट्र की परम्परा)
महिलाओं की सुरक्षा को देखते हुए चलाए जा रहे अभियान नारी शक्ति सुरक्षा के अंतर्गत कोपागंज क्षेत्र के लाडनपुर आई ई डी यू पी स्किल ट्रेनिग सेंटर पर पुलिस द्वारा इस अभियान के बारे में, महिला सहित लड़कियों को जानकारी विस्तार से दी गई। सुरक्षा को लेकर स्कूल के छात्राओं को और महिलाओं को कोपागंज थाना पर तेज तर्रार एस आई सपना ने बताया कि, उनके सुरक्षा को लेकर सरकार ने कई कड़े कदम उठाए हैं। कहा कि उनके साथ कोई भी अनैतिक कार्य होने की सूचना तत्काल अपने परिजन को या स्थानीय थाने में तुरंत दे, जिससे अपराध और अपराधियों पर लगाम लगाया जा सके। उन्होंने कहा कि स्कूल या कोचिंग के बाहर कोई व्यक्ति परेशान या छेड़छाड़ या गलत शब्द का प्रयोग करता है तो तुरंत शिक्षक से शिकायत करें, यदि उसका समाधान नहीं हो रहा है तो आप 1090, 1076 नंबर की हेल्पलाइन पर बात कर सकते हैं। शिकायत होते ही आपको तुरंत समस्या का समाधान निकल जाएगा। वहीं सड़क दुर्घटना होने पर 112 और 108 पर कॉल करके अपने को बचाया जा सकता है। इस दौरान स्कूल के छात्राओं को नई मिशन शक्ति से संबंधित पंपलेट का वितरण किया गया, वहीं उपस्थित छत्राओ का महिलाओं द्वारा जानकारी देने के लिए धन्यवाद बोला।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments