नानपारा विधायक ने उपलब्धियां गिनाई पत्रकारों को सम्मानित किया

सरकार की नीति बनी तो सबसे पहले नानपारा जिला बनेगा

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)नानपारा विधायक रामनिवास वर्मा ने स्टेशन रोड स्थित कार्यालय पर वार्ता करते हुए पत्रकारों को बताया कि मोदी और योगी के नेतृत्व में देश एवं प्रदेश का विकास हो रहा है नानपारा विधानसभा क्षेत्र के रूपईडीहा केवलपुर ग्राम पंचायत को नगर पंचायत का दर्जा दिलाया गया है नानपारा में रोडवेज स्टैंड जल्द बनेगा इसके लिए प्रस्ताव जा चुका है उन्होंने कहा कि चीनी मिल नानपारा की क्षमता को बढ़ाया जाएगा विधायक ने कहा कि नानपारा से गढ़ीघाट, रुपईडीहा रोड ,सिलेटनगंज सहित दर्जनों मार्गों को सही कराया जाएगा महसी विधानसभा क्षेत्र और नानपारा विधानसभा को जोड़ने वाला मार्ग दोनों विधायकों के प्रयास से रमपुरवा से इमामगंज मार्ग चौराहे तक का निर्माण कराया जाएगा यह सड़क बनने से सीतापुर जाने में लोगों को सुविधा होगी श्री वर्मा ने कहा पूर्वांचल विकास निधि और नाबार्ड योजना से कार्य कराए जाएंगे नानपारा जिला बनाओ समिति के अध्यक्ष शकील अहमद ने नानपारा को जिला बनाने की मांग उठाई जिस पर उन्होंने कहा कि जिला बनाने में बहुत अधिक धन खर्च होता है अभी सरकार की नीति नहीं है यदि नीति बनती है तो मैं सबसे पहले नानपारा को जिला बनवाने का काम करूंगा । एक प्रश्न के उत्तर में विधायक ने कहा नानपारा में छोटे उद्योग लगाने पर भी जोर दिया जाएगा इसके लिए प्रयास जारी है नानपारा विधानसभा क्षेत्र विकास विकास में सबसे आगे रहे इस पर ध्यान दिया जाएगा उनका प्रयास होगा कि एक दिन नानपारा रुपईडीहा की पहचान विश्व में हो अंतर्राष्ट्रीय सीमा नेपाल बॉर्डर रुपईडीहा में केंद्र सरकार की अनेकों योजनाएं चलाई जा रही हैं विकास हो रहा है ।
विधायक रामनिवास वर्मा ने एक दर्जन से अधिक पत्रकारों को फूल माला पहनाकर तथा अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया इस मौके पर अपना दल एस के जिला अध्यक्ष गिरीश पटेल भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के रामस्वरूप अग्रवाल आदि मौजूद रहे । सम्मान पाने वाले पत्रकारों में सत्य प्रकाश गुप्ता संजय द्विवेदी, शकील अंसारी, डॉक्टर खबीर, सरफराज सिद्दीकी ,डीपी श्रीवास्तव, सोनू श्रीवास्तव , रामसखी देवी ,असलम खान,लड्डे मिर्जा ,आनंद पोद्दार ,शुभम तिवारी ,अयूब ,संदीप अग्रवाल, रजनीश सत्या, विवेक श्रीवास्तव ,दिवाकर श्रीवास्तव वसीम राजा श्रीवास्तव आदि थे ।

RKP News गोविन्द मौर्य

I am govind maurya ( journalist ) NOTE- The reporter of that district will be responsible for every news posted on the online portal.

Recent Posts

बाल विवाह रोकने के लिए जागरूकता अभियान, चैंपियनों को किया सम्मानित

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)l मिशन शक्ति 0.5 के द्वितीय चरण और बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ…

4 hours ago

जिला कारागार व बालगृह का निरीक्षण, सुरक्षा और सुविधाओं पर प्रशासन सख्त

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l जनपद में प्रशासनिक अधिकारियों ने सोमवार को जिला कारागार और राजकीय…

4 hours ago

डिप्टी सीएम के औचक निरीक्षण में खामियां उजागर, सीएचसी फाजिलनगर को सुधारने के सख्त निर्देश

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने सोमवार को जनपद भ्रमण के दौरान…

4 hours ago

संघर्ष से सफलता तक: कलेक्ट्रेट कर्मचारी बने असिस्टेंट कमिश्नर (सेल टैक्स)

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। देर रात घोषित पीसीएस-2024 के परिणाम ने गोरखपुर कलेक्ट्रेट को गर्व…

5 hours ago

शिलापट्ट अनावरण व मेधावी छात्रों के सम्मान के साथ वार्षिकोत्सव सम्पन्न

बरहज / देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l स्थानीय क्षेत्रान्तर्गत जी० एम० एकेडमी विद्यालय परिसर में सांस्कृतिक…

5 hours ago

मिशन शक्ति, महिलाओं को आत्मरक्षा, साइबर सुरक्षा और घरेलू हिंसा से बचाव की दी जानकारी

कोपागंज ब्लाक के कोपा कोहना में लगी महिला चौपाल मऊ (राष्ट्र की परम्परा)पुलिस अधीक्षक के…

5 hours ago