Tuesday, February 17, 2026
Homeउत्तर प्रदेशक्षेत्रीय पत्रकार संगठन के जिला मीडिया प्रभारी बने- नन्हे तिवारी

क्षेत्रीय पत्रकार संगठन के जिला मीडिया प्रभारी बने- नन्हे तिवारी

बघौचघाट/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। क्षेत्रीय पत्रकार एसोसिएशन आल इंडिया की एक जरूरी बैठक रविवार को देवरिया मे संपन्न हुई।बैठक में पत्रकार एसोसिएशन आल इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष कमल पटेल उपस्थित रहे। बैठक मे पत्रकारों के उत्थान और सम्मान हित के संबंध मे विस्तृत चर्चा हुई।बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि पत्रकार साथी अपने से बड़े पत्रकार को सम्मान देते हुए एक दूसरे से आपसी सामंजस्य बनाकर रहे।यदि कही से भी किसी पत्रकार साथी की शिकायत दूसरे पत्रकार साथी के द्वारा कभी भी मिली है तो तत्काल कार्यवाही करते हुए उस पत्रकार को पदमुक्त करते हुए संगठन से बाहर कर दिया जायेगा। इस दौरान बैठक में सर्व सम्मति से खाली पड़े पदों पर विचार करते हुए क्षेत्रीय पत्रकार एसोसिएशन आल इंडिया संगठन के जिला मीडिया प्रभारी नन्हे तिवारी,मण्डल मीडिया प्रभारी अमित पांडेय और राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी रामदुलारे के नाम की घोषणा हुई।जिसका बैठक में मौजूद सभी पत्रकार साथियों ने सहमति जताई।इस दौरान नवनियुक्त जिला मीडिया प्रभारी नन्हे तिवारी ने कहा कि संगठन ने जिस पद से हमे नवाजा है।मैं पूरी निष्ठा के साथ पद की गरिमा को ध्यान देते हुए संगठन के हर कार्यो मे सम्मलित रहूँगा एवं संगठन द्वारा दिये गये जिम्मेदारी का निर्वहन करूँगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments