नमकीन फैक्ट्री बना रणक्षेत्र, 10 आरोपियों पर हत्या के प्रयास का केस

खौफनाक वारदात: नमकीन फैक्ट्री में आग, मालिक के पेट में तीन घंटे फंसा रहा चाकू; 10 नामजद पर केस

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)मऊ जिले से सामने आई यह सनसनीखेज घटना न केवल दिल दहला देने वाली है, बल्कि कानून-व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े करती है। घोसी कोतवाली क्षेत्र के दरियाबाद गांव में बदमाशों ने एक नमकीन फैक्ट्री को निशाना बनाते हुए फैक्ट्री मालिक पर जानलेवा हमला किया। फैक्ट्री में आगजनी, बेरहमी से पिटाई और पेट में चाकू घोंपने के बाद हमलावर युवक को मरा समझकर मौके से फरार हो गए।

ये भी पढ़ें – बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत छात्राओं को किया गया जागरूक

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मधुबन थाना क्षेत्र के सिधा अहिलासपुर निवासी उदयभान दरियाबाद स्थित नहर किनारे “शहीद मार्ग नमकीन” नाम से फैक्ट्री संचालित करते हैं।आठ बजे के करीब दस लोग फैक्ट्री पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए गोदाम में आग लगा दी। जब उदयभान ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने मिलकर उन्हें बुरी तरह पीटा और चाकू से पेट पर हमला कर दिया।
हमले की भयावहता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि उदयभान के पेट में चाकू लगभग तीन घंटे तक फंसा रहा। चारों ओर आग की लपटें थीं और हमलावर उन्हें अधमरा छोड़कर भाग निकले। शोरगुल सुनकर उनके भाई बृजभान मौके पर पहुंचे और तत्काल डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी।

ये भी पढ़ें – दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु यातायात पुलिस का चेकिंग अभियान, 116 वाहनों का ई-चालान

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल उदयभान को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घोसी ले जाया गया। हालत नाजुक देख डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर किया, जहां पेट में फंसा चाकू निकालकर प्राथमिक उपचार किया गया। इसके बाद बेहतर इलाज के लिए उन्हें बीएचयू ट्रॉमा सेंटर, वाराणसी रेफर कर दिया गया।
घायल की तहरीर पर पुलिस ने हत्या के प्रयास, आगजनी और अन्य गंभीर धाराओं में 10 नामजद आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। आरोपियों में मऊ और बलिया जनपद के विभिन्न गांवों के निवासी शामिल बताए गए हैं। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है और जल्द ही सभी को हिरासत में लिया जाएगा।

ये भी पढ़ें – वार्ड 7 आर्य चौक में मतदाता सूची की खामियां उजागर

घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोग फैक्ट्री मालिक की हालत को लेकर चिंतित हैं और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। यह वारदात एक बार फिर यह सोचने पर मजबूर करती है कि आपसी रंजिश और अपराध किस हद तक इंसानियत को शर्मसार कर सकते हैं।

Editor CP pandey

Recent Posts

ट्रंप बोले—जरूरत पड़ी तो करूंगा दखल, पाकिस्तान नेतृत्व की सराहना

वाशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका के राष्ट्रपति Donald Trump ने पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच…

37 minutes ago

La Paz के पास भीषण विमान हादसा, 15 की मौत

ला पाज (राष्ट्र की परम्परा)। Bolivia की राजधानी La Paz के पास शुक्रवार को एक…

54 minutes ago

महराजगंज में रमजान का संदेश: रहमत, मगफिरत और निजात की राह

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। माह-ए-रमजान इबादत, सब्र और आत्मशुद्धि का पवित्र महीना माना जाता है।…

1 hour ago

महराजगंज के दरौली में भक्ति का सागर: श्रीमद्भागवत कथा में उमड़ा जनसैलाब

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। दरौली ग्राम सभा इन दिनों आध्यात्मिक रंग में रंगी नजर आ…

1 hour ago

तनाव भरे दौर में अध्यात्म का अमृत: भीतर की शांति ही सच्ची सफलता

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। तेजी से बदलते आधुनिक दौर में सुविधाएं बढ़ी हैं, लेकिन मानसिक…

2 hours ago

महराजगंज के पकड़ी सिसवां में गूंजी जय श्रीराम: 51 फीट ऊंची हनुमान प्रतिमा का भव्य लोकार्पण

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। पकड़ी सिसवा गांव में शुक्रवार को आस्था और भक्ति का अद्भुत…

2 hours ago