हज यात्रा के नाम पर लाखों की ठगी, भरोसे का सौदा बना बड़ा धोखा

मऊ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। पवित्र हज यात्रा पर भेजने के नाम पर की गई एक बड़ी ठगी का मामला मऊ जनपद से सामने आया है, जिसने आम लोगों के भरोसे को झकझोर कर रख दिया है। अदरी नगर पंचायत निवासी अतहर पुत्र स्व. अब्दुल हकीम ने थाना कोपागंज में दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि उनसे हज यात्रा की प्रक्रिया पूरी कराने के बहाने कुल 7 लाख 84 हजार रुपये की ठगी की गई।
पीड़ित के अनुसार, कस्बा अदरी निवासी मौलवी इमामुद्दीन पुत्र एकबाल अहमद से पारिवारिक और सामाजिक संबंध थे। आरोपी होटल संचालन, मनी ट्रांसफर, टिकट बुकिंग और मदरसे में पढ़ाने जैसे कार्य करता था, जिससे उस पर भरोसा करना स्वाभाविक था। इसी विश्वास के चलते जुलाई 2024 से अगस्त 2025 के बीच चेक और यूपीआई के माध्यम से कई किश्तों में बड़ी रकम उसे सौंपी गई।
आरोप है कि हज के लिए ऑनलाइन आवेदन तो कराया गया, लेकिन पहली किस्त समय पर जमा नहीं की गई, जिससे आवेदन स्वतः निरस्त हो गया। इसके बाद सितंबर 2025 में चार लाख पांच हजार रुपये नकद लेकर किस्त जमा करने का दावा किया गया, जो बाद में झूठा साबित हुआ। जब पीड़ित ने संपर्क करने की कोशिश की तो आरोपी का मोबाइल बंद मिला।

ये भी पढ़ें – बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत छात्राओं को किया गया जागरूक

मामला यहीं नहीं रुका। अक्टूबर 2025 में आरोपी के घर पहुंचने पर उसके पिता एकबाल और भाई आरिफ द्वारा गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है। काफी प्रयासों के बाद 12 दिसंबर 2025 को औपचारिक रूप से थाना कोपागंज में शिकायत दर्ज कराई गई।
पुलिस ने मौलवी इमामुद्दीन, उसके पिता एकबाल और भाई आरिफ के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि तथ्यों के आधार पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। यह मामला हज यात्रा से जुड़े धोखाधड़ी के बढ़ते मामलों पर गंभीर सवाल खड़े करता है।

Editor CP pandey

Recent Posts

दिवाली पर कर्मचारियों को मिली 7 दिन की छुट्टी, इंदौर की कंपनी ने जीता दिल, 24 घंटे में मिले 250 नौकरी के आवेदन

इंदौर (राष्ट्र की परम्परा)। आज के दौर में जहां कई कर्मचारी लंबे काम के घंटे…

3 hours ago

दीपावली 2026: अयोध्या से व्हाइट हाउस और टाइम्स स्क्वायर तक जगमगाएगी दुनिया, मां लक्ष्मी की आराधना से गूंजेगा भारत का गौरव

Diwali 2026 Special: भारत की सांस्कृतिक विरासत का वैश्विक उत्सव, अयोध्या के दीपोत्सव से लेकर…

3 hours ago

‘माफी मांगकर ही अयोध्या आएं’, अखिलेश यादव के राम मंदिर दौरे से पहले CM योगी का बड़ा बयान

अयोध्या (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय…

3 hours ago

महिला सुरक्षा और जनविश्वास पर पुलिस का जोर, एंटी रोमियो टीम ने बालिकाओं को बताए सुरक्षा के उपाय

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा) जनपद में आमजन की सुरक्षा, महिला एवं बालिका सुरक्षा तथा पुलिस-जनता…

4 hours ago

वाराणसी रेलवे स्टेशन पर सीट को लेकर यात्रियों में मारपीट, जमकर चले लात-घूंसे, वीडियो वायरल

वाराणसी (राष्ट्र की परम्परा)। दीपावली और छठ पर्व के चलते ट्रेनों में यात्रियों की भारी…

4 hours ago

बद्रीनाथ धाम की पहाड़ी पर भीषण आग, 2 किलोमीटर दूर तक दिखाई दीं लपटें, वन विभाग में मचा हड़कंप

चमोली (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तराखंड के चमोली जिले में स्थित विश्व प्रसिद्ध श्री बद्रीनाथ धाम…

4 hours ago