स्कूल जोन में लापरवाही: साइकिल सवार बच्चों को वाहन ने मारी टक्कर

मऊ (राष्ट्र की परम्परा )सड़क हादसा एक बार फिर तेज रफ्तार और लापरवाही की वजह से सामने आया है। जनपद मऊ के थाना कोपागंज क्षेत्र अंतर्गत फैजुल्लाहपुर स्थित जय मूर्ति पब्लिक स्कूल के सामने मंगलवार सुबह एक दर्दनाक दुर्घटना में दो नाबालिग बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई और स्कूल के बाहर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं।

ये भी पढ़ें – PHC में लापरवाही: बाहरी व्यक्ति मरीजों को बांटता रहा दवा

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सोडसर गांव निवासी रामभवन चौहान की बहन रिंकी (कक्षा 7) और भतीजा अंश (नर्सरी) प्रतिदिन की तरह सुबह लगभग साढ़े आठ बजे साइकिल से स्कूल जा रहे थे। जैसे ही दोनों स्कूल के मुख्य गेट के सामने सड़क पार कर रहे थे, तभी तेज गति से आ रहे वाहन यूपी 54 एच 5405 (फैशन प्लस) ने साइकिल में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बच्चे सड़क पर दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना के तुरंत बाद स्थानीय ग्रामीणों और स्कूल के शिक्षकों ने तत्परता दिखाते हुए परिजनों को सूचना दी। परिजन दोनों बच्चों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोपागंज ले गए, जहां चिकित्सकों ने हालत नाजुक देखते हुए उन्हें रेफर कर दिया। इसके बाद बच्चों को प्रकाश ट्रामा सेंटर और फिर राहुल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

ये भी पढ़ें – प्रयागराज माघ मेला 2026: पंचकोसी परिक्रमा, साधुओं की तपस्या और सोशल मीडिया की नई चमक

इलाज में व्यस्तता के कारण परिजनों द्वारा तहरीर देर से दी गई। पुलिस ने वाहन चालक रामजीत निवासी भदसा मानोपुर सहित दो अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद ग्रामीणों ने स्कूल के सामने स्पीड ब्रेकर और ट्रैफिक व्यवस्था की मांग की है।
यह मऊ सड़क हादसा एक बार फिर साबित करता है कि स्कूलों के आसपास यातायात नियंत्रण और वाहन चालकों की जिम्मेदारी बेहद जरूरी है, ताकि मासूमों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

Editor CP pandey

Recent Posts

जल बचाने की मुहिम में जनभागीदारी जरूरी

भारत में जल संकट अब केवल भविष्य की आशंका नहीं, बल्कि वर्तमान की गंभीर चुनौती…

8 minutes ago

अस्सी का वह दौर

था, रिश्तों में था प्यार।अब रिश्ते हैं फोन में, सूना है घर-द्वार॥थोड़ा था पर बाँटकर,…

16 minutes ago

तंत्र सोता रहा…!

जर्जर इमारतें गिरती रहीं, तंत्र सोता रहा,दीवारों की दरारें खूब चीखती रहीं,हमेशा शहर खामोश होता…

29 minutes ago

बाल विकास परियोजना विक्रमजोत में नववे पोषण माह का शुभारंभ किया गया

बस्ती (राष्ट्र की परम्परा)l जिले के ब्लॉक विक्रमजोत सभागार में बाल विकास परियोजना विक्रमजोत में…

11 hours ago

सेवा संकल्प अभियान से जन-जन को जोड़ने की तैयारी, 17 सितंबर से शुरू होगा महीनेभर का कार्यक्रम

विकसित भारत@2047 के संकल्प के साथ गांव से शहर तक होंगे विविध आयोजन, विभागवार अधिकारियों…

12 hours ago

11 पदकों के दम पर एकेडमिक ग्लोबल स्कूल बना ओवरऑल रनरअप, खिलाड़ियों ने दिखाया शानदार खेल

दो स्वर्ण समेत 11 पदक जीतकर स्कूल ओलंपिक्स में हासिल किया दूसरा स्थान गोरखपुर (राष्ट्र…

12 hours ago