26 लाख की लागत से नगर पंचायत ने शुरू कराया रास्ते का निमार्ण

हिकमा गांव से हाइवे तक शुरू हुआ सड़क के बनने व चौड़ीकरण का कार्य

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के नगर पंचायत कोपागंज क्षेत्र के मोहल्ला हिकमा में गोरखपुर वाराणसी राष्ट्रीय राज्य मार्ग से हिकमा तक 26 लाख रुपये की लागत से सड़क निर्माण का कार्य शुक्रवार को प्रारम्भ होने से पूरे मोहल्ले के साथ अन्य क्षेत्रो में ख़ुशी व्याप्त है। लोगो ने कहा की वर्षो पुरानी मांग अब नगर पंचायत द्वारा पूरा किया जा रहा है।
बताते चले की हिकमा गांव को नगर पंचायत में शामिल होने से पूर्व ही यह एक किलोमीटर मार्ग बदहाल स्थिति में था। लोग जनप्रतिनिधियों से सड़क की मरम्मत करने की मांग करते हुए थक चुके थे। हिकमा गांव के नगर पंचायत कोपागंज में शामिल होने के बाद लोगो मे आस लगी की इस मार्ग पर जल्द से जल्द मरम्मत का कार्य प्रारम्भ होगा। लेकिन नगर पंचायत में शामिल होने के ढाई वर्ष बाद लगभग 26 लाख रूपये की लागत से मरम्मत और चौड़ीकरण का टेंडर पास हुआ। टेंडर पास होने के बाद शुक्रवार को इस मार्ग पर कार्य प्रारम्भ होने से लोगो में ख़ुशी की लहर दौड़ पड़ी। क्षेत्र के शशिकांत सोनल संतराज रमाकांत हृदयनारायण तिवारी केशव त्रिपाठी अशोक यादव ,रामाश्रय यादव आदि ने कहा की आखिर कर इस मोहल्ले के लोगो की नगर पंचायत ने परेशानी को समझा और सड़क निर्माण का कार्य प्रारम्भ कराया।

Karan Pandey

Recent Posts

डाकघरों ने पकड़ी डिजिटल रफ्तार, उत्तर गुजरात में राजस्व 55% बढ़ा

डाक विभाग का राजस्व 55 फीसदी बढ़ा, पोस्टल वारियर्स अभियान की समीक्षापोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार…

1 hour ago

इंजीनियर मौत मामले के बाद हटाए गए पूर्व प्राचार्य को शासन से राहत, देवरिया वापसी की चर्चा

मेडिकल कॉलेज के पूर्व प्राचार्य को शासन से राहत, देवरिया वापसी की अटकलें ते देवरिया…

2 hours ago

अवैध संबंध के शक में पट्टीदार ने की शुभम मिश्रा की हत्या

सोते समय सिर पर धारदार हथियार से किए चार वार, 17 संदिग्धों से पूछताछ के…

4 hours ago

कैशलेस योजना का सांकेतिक बहिष्कार, शिक्षकों ने सरकार को सौंपा ज्ञापन

25 साल से सेवा सुरक्षा की आस, शिक्षकों ने कैशलेस चिकित्सा योजना का किया सांकेतिक…

4 hours ago

बरहज के मदरसे में पहुंची पुलिस, महिलाओं और बालिकाओं को बताए सुरक्षा के उपाय

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। मिशन शक्ति फेज-5 के द्वितीय चरण के तहत शनिवार को थाना…

4 hours ago

बलिया डबल मर्डर का चौंकाने वाला खुलासा, पति ही निकला पत्नी-बेटी की हत्या का आरोपी

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। रसड़ा क्षेत्र के मुस्तफाबाद गांव में मां-बेटी की हत्या के मामले…

4 hours ago