जल जैसे शांत व स्थिर होता है
वैसे ही सहृदय शान्त हम हो पायें,
जल की ही भाँति इंसान जिससे
मिले उसी के रंग में रंग जाये।
शांत स्वभाव व धैर्य शीलता में
कभी कभी मुश्किलें बहुत आती हैं,
लेकिन इन्ही मुश्किलों को हल
करके हम श्रेष्ठ प्राप्त कर पाते हैं।
स्थिर शांत स्वभाव मानव का
अनुपम दिव्यशक्ति होता है,
ऐसा इंसान सधी प्रतिक्रिया देकर
व्यक्तिगत नहीं कुछ भी लेता है।
सच्चे व्यक्ति सदा स्पष्टमना
और हृदय से सच्चे होते हैं,
उनका रिश्ता भी सच्चा पक्का
और सदैव सरल सुदृढ़ होता है।
हीरा चमकीला पर कठोर जितना
होता है, वैसे ही चमक और कठोर,
रहकर औरों को खुद से खिलवाड़
करने का कभी न दें कोई अवसर।
बहुत ख़ूबसूरत होते हैं वो पल,
जब जिगरी दोस्त साथ होते हैं,
उससे ज़्यादा सुंदर वो लमहे, जब
दूर के दोस्त बहुत याद आते हैं।
दुनिया में अवसर मिलते हैं कुछ
नया और कुछ हटकर करने का,
पहले जैसी त्रुटि क्यों दोहरायें,
एक नयी कहानी लिख डालें।
जब लोगों की परीक्षा लेनी हो
तो उनसे दूर दूर जाना होगा,
पर उन्हें समझने की कोशिश
करना उनसे नज़दीकी ला देगा।
इसलिए इम्तिहान नहीं करना
उसे समझना ही अच्छा होगा,
आदित्य समझने की आदत से
प्रेम बढ़ेगा, रिश्ता भी स्थिर होगा।
कर्नल आदि शंकर मिश्र, आदित्य
India-US Trade Deal को लेकर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार देर रात बड़ा…
US Trade Deal पर पीयूष गोयल का बड़ा बयान, बोले– भारत को सबसे अच्छी शर्तें…
WPL 2026 Eliminator Match Result: वीमेंस प्रीमियर लीग 2026 (WPL 2026) के एलिमिनेटर मुकाबले में…
प्राचीन भारतीय अभिलेख एवं मुद्राएं-अभिरुचि कार्यशाला: राष्ट्रीय व्याख्यान श्रृंखला का शुभारंभ गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)।…
प्रस्तावनाएपिसोड 11 में हमने सीखा कि धैर्य ही सच्ची विजय का आधार है।अब एपिसोड 12…
1मध्य प्रदेश/भोपाल (राष्ट्र की परम्परा)। भोपाल जिले में 11वीं कक्षा की छात्रा से दुष्कर्म के…