महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। नवरात्र व दशहरे का पर्व नजदीक में आने से पहले ही दुर्गा प्रतिमाओं को अंतिम रूप देने में मूर्तिकार जुट गये हैं ।इसके साथ ही जिले के नगर पंचायत सिसवा ,निचलौल , फरेन्दा ,पनियरा , परतावल, नौतनवा, घुघली सहित कोल्हुई ,ठूठीबारी, सिन्दुरिया ,बृजमनगंज, बहदुरी ,चौक बाजार ,मिठौरा ,भिटौली ,शिकारपुर,आदि जगहों पर ,दुर्गा पूजा समितियां भी पांडालों को तैयार करने में लग गयी हैं। आश्विन मास के पितृपक्ष के समाप्त होने के साथ ही शुक्ल पक्ष में नवरात्र की प्रथम तिथि से ही दुर्गा पूजा समारोह के लिये तैयारियां तेज हो जाती हैं। जिसे लेकर समितियों के सदस्यों द्वारा पांडाल को सजाने एवं दुर्गा प्रतिमा को स्थापित करने में जुट गये हैं। वहीं मूर्तिकार भी दुर्गा प्रतिमा सहित अन्य देवी देवताओं की मूर्तियों को अंतिम रूप देने में लगे हुए हैं। जिससे नवरात्रि के प्रथम तिथि को पूर्ण रूप से तैयार मूर्तियों को समय से तैयारी करने मे लगे हुए है |
डॉ वाचस्पति शुक्ला (एम. डी.) होमियोपैथी खराब जीवनशैली से बढ़ रहा ऑस्टियोपोरोसिस का खतरा, कैल्शियम-विटामिन…
आजमगढ़ (राष्ट्र की परम्परा)। तहबरपुर थाना क्षेत्र के मुस्तफाबाद गांव में सोमवार को एक दर्दनाक…
मॉर्निंग वॉकर्स और बुजुर्गों से किया संवाद, बालिकाओं को हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी देवरिया…
लोकसभा चुनाव की सफलता के बाद विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटे अखिलेश यादव, भीड़…
फोटो goo कुंभकर्ण वध और इंद्रजीत यज्ञ विध्वंस की लीला ने दर्शकों को किया भावविभोर,…
दशहरा पर पहनें ट्रेंडी इंडो-वेस्टर्न श्रग सेट्स, सादगी में दिखेंगी सबसे खूबसूरत प्रस्तुति: चन्द्र प्रभा…