एक सपना जो कभी हक़ीक़त होगा
——XXXXX——
सपने मे मैंने मृत्यु को करीब से देखा,
कफ़न ओढ़ा अपना तन जलते देखा,
लोग खड़े हाथ बांधे एक पंक्ति जैसे,
कुछ उदास व कुछ दिखे परेशान से।

पर कुछ छुपा रहे अपनी मुस्कान थे,
दूर खड़ा देख रहा मैं ये सारा मंजर था,
तभी किसी ने हाथ में मेरा हाथ थामा,
देखा चेहरा उसका, मैं बड़ा हैरान था।

हाथ थामने वाला मेरा भगवान था,
चेहरे पर मुस्कान और पदनग्न था,
देखा मैंने उनकी ओर जिज्ञासा से,
और पूछना चाहा बहुत कुछ उनसे।

तो हँस कर बोले वे कि तूने हर दिन,
दो घड़ी ही सही, जपा मेरा नाम था,
आज उसी क़र्ज़ को चुकाने आया हूँ,
तुझे अपनी चरण शरण देने आया हूँ।

रो दिया मैंने अपनी बेवक़ूफ़ियों पर,
तब यह सोच कर कि दो घड़ी जपा
जिसको, अंत में शरण देने आये हैं,
जिनमें हरपल रमा, श्मशान लाये हैं।

तभी खुली आँख मेरी, मैं सशरीर
और सही सलामत विद्यमान था,
कितना नादान था मैं आज तलक,
हकीकत से कितना अनजान था।

आदित्य मान उनका किया जाता है,
जो हमारे प्रेम भाव को समझते हैं,
ज्योति जलाओ, जहाँ जरूरत हो,
दीपक दिन में मायने नहीं रखते हैं।

कर्नल आदि शंकर मिश्र, आदित्य
लखनऊ

rkpnews@desk

Recent Posts

देवरिया में जमीन विवाद ने लिया हिंसक रूप, लाठी-डंडे चले—महिलाओं समेत कई घायल

Salempur। कोतवाली क्षेत्र के मझौलीराज चौकी अंतर्गत टेढ़ी मोहल्ला (वार्ड नंबर 5) में जमीन विवाद…

24 minutes ago

देवरिया में गैस संकट पर सख्त प्रशासन, तहसीलदार अलका सिंह का छापा—एजेंसियों को फटकार

सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)। सलेमपुर क्षेत्र में रसोई गैस की किल्लत को देखते हुए तहसीलदार अलका…

36 minutes ago

बलिया में 20 CHC पर 24×7 इमरजेंसी सेवा शुरू, अब 54 तरह की जांच और बेहतर इलाज की सुविधा

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिले की स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए शासन ने…

44 minutes ago

माँ दुर्गा स्तुति

✍️ डॉ. कर्नल आदिशंकर मिश्र ‘आदित्य’ मैया शैलसुता ब्रह्मचारिणी माँ,चंद्रघंटा देवी कुशमांडा माता,स्कन्दमाता कात्यायिनी माता,कालरात्रि,…

2 hours ago

संचारी रोग नियंत्रण व दस्तक अभियान की तैयारियों की डीएम ने की समीक्षा

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में…

2 hours ago

गोरखपुर विश्वविद्यालय में ‘नवोन्मेष’ स्टार्टअप फाउंडेशन की शुरुआत, छात्रों को मिलेगा इनोवेशन का बड़ा मंच

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के नवाचार एवं उद्यमिता पारिस्थितिकी तंत्र को…

2 hours ago