मेरी रचना, मेरी कविता

पेंड़ तो नि:स्वार्थ छाँव देता है

खामोशियों से भी नेक काम होते हैं,
हमने पेंड़ों को छाँव देते हुए देखा है,
पेंड़ छाँव ही नही प्राण वायु भी देते हैं,
पेंड़ फल, फूल और हरे पत्ते भी देते हैं।

पेंड़ लकड़ी देते हैं तो मकान बनता है,
सावन में पेंड़ों पर झूला भी पड़ता है,
पशु पक्षियों को पेंड़ चारा भी देते हैं,
परिंदों को पेंड़ रहने की जगह देते हैं।

छाँव तो छाते से भी मिल जाती है,
छाँव छानी छप्पर से मिल जाती है,
इंसान की अपनी छत्र छाया से दूसरों
को बहुत कुछ सहायता मिल जाती है।

इंसान यदि इंसान के काम आये तो
वह इंसान की इंसान पर छत्र छाया है,
इसमें स्वार्थ भी हर किसी का होता है,
परंतु पेंड़ तो नि:स्वार्थ छाया देता है।

कौन कैसा है यही फिक्र रही ताउम्र,
हम कैसे हैं भूल कर भी नहीं सोचा,
ग़लत दिशा में चल रही भीड़ के साथ
नहीं, सही दिशा में चलना ही अच्छा।

जो जलता है वो बुझता है, दीपक हो,
बिजली का बल्ब या कोई इंसान हो,
सूर्य यदि उगता है तो डूबता भी तो है,
सुबह उजाला, तिमिर रात में होता है।

धन सदा के लिए, मित्र नहीं होता है,
पर मित्र सदा के लिए, धन होता है,
आदित्य मित्र धन से आनंद मिलता है,
मित्रधन जीवन का ख़ज़ाना होता है।

कर्नल आदि शंकर मिश्र, आदित्य
लखनऊ

rkpnews@somnath

Recent Posts

देवरिया में सनसनी: ओवरब्रिज पर महिला पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, राहगीरों ने बचाई जान

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया शहर के मालवीय रोड ओवरब्रिज पर सोमवार को उस समय…

2 days ago

अमेरिकी हमले से भड़का ईरान, जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें

तेहरान/वॉशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर खतरनाक स्तर…

2 days ago

अंकित बालियान हत्याकांड: 5 दिन बाद शामली पुलिस का बड़ा एक्शन, एनकाउंटर में सुमित और मोहित ढेर

शामली (राष्ट्र की परम्परा)। हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में शामली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई…

2 days ago

देवरिया की पूर्व DM दिव्या मित्तल का इस्तीफा, 13 साल की सेवा को कहा अलविदा

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया की पूर्व जिलाधिकारी और 2013 बैच की आईएएस अधिकारी दिव्या…

3 days ago

पुलिस ने कांग्रेस प्रवक्ता को किया हाउस अरेस्ट, मुख्यमंत्री को ज्ञापन देने की थी तैयारी

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। बरहज विधानसभा क्षेत्र के विकास, बदहाल मोहन सेतु, सोनूघाट से बरहज…

3 days ago