पुत्र ने पिता को किया घायल और माँ को उतारा मौत के घाट

कलयुगी ठाठ बाट के चकर में इकलौते पुत्र ने किया जघन्य अपराध

आजमगढ़ ( राष्ट्र की परम्परा )
जनकारी के अनुसार आजमगढ़ जिला के अतरौलीया थाना क्षेत्र के अतरौलिया बाजार मे घरेलू झगड़े को लेकर एक बेटे ने अपने पिता को मार पीटकर घायल कर अपनी माँ को मौत के घाट उतार दिया, तड़पती मां की निकल रही चीख पुकार भी उस राक्षसी बेटे का हृदय परिवर्तन नहीं कर सकी । क्षेत्र मे चर्चा है कि इस पूरे घटना में बेटे की पत्नी ने उसका पूरा साथ दिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी पुत्र को हिरासत में ले लिया है।
अतरौलिया थाना क्षेत्र के स्थानीय नगर पंचायत निवासी राजकुमार उर्फ राजू सोनी अपने माता-पिता का एकलौता पुत्र है। परिजनों के अनुसार शनिवार की बीती रात लगभग 12:00 बजे मामूली बात को लेकर राजकुमार का अपनी मां गुलवी देवी पत्नी देवी प्रसाद के साथ विवाद शुरू हो गया। राजकुमार अपनी मां को घर के अंदर ले गया और उसके साथ मारपीट करने लगा, इस दौरान उसकी पत्नी ने उसका पूरा सहयोग किया। गुलवी देवी की काफी जोर-जोर से चीखने की आवाज बाहर आ रही थी, लेकिन भीतर से शटर बंद होने के कारण कोई मदद के लिए नहीं जा पाया। बेटे और बहू की पिटाई से अंततः मां के प्राण पखेरू उड़ गए। बीच बचाव करने गए पिता को भी बहू और बेटे ने मारना पीटना शुरू कर दिया, वह अपनी जान बचाकर घर की छत पर चला गया। पिता ने बताया कि विवाद मामूली पानी टपकने को लेकर हुआ था।
इस बाबत अतरौलिया थाना प्रभारी प्रमेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि मृतका के पति की तरफ से तहरीर मिली है। आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया गया है। मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। इस घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है।

rkpnews@desk

Recent Posts

दुर्गा पूजा पंडालों और विसर्जन घाटों का अधिकारियों ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था पर जोर

शहर से लेकर तहसील क्षेत्रों तक अधिकारियों ने की निगरानी, आयोजकों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश…

3 hours ago

फॉरेस्ट क्लब के ओमेगा पार्टी हॉल में अवैध हुक्काबार का खुलासा दो गिरफ्तार

कम उम्र के लड़के-लड़कियों को बुलाकर हुक्के का नशा कराने की सूचना पर कार्रवाई गोरखपुर(राष्ट्र…

3 hours ago

दुर्गा पूजा पंडालों में सुरक्षा व्यवस्था पर अधिकारियों की नजर

सीओ गोरखनाथ रवि सिंह और एसीएम प्रथम पवन कुमार जायसवाल ने किया निरीक्षण गोरखपु(राष्ट्र क़ी…

3 hours ago

साइबर ठगी के शिकार व्यक्ति को वापस मिले 15,500 रुपये

सुरौली पुलिस की साइबर टीम ने त्वरित कार्रवाई कर पीड़ित को दिलाई शत-प्रतिशत धनराशि देवरिया…

3 hours ago

मेले में बिछड़ी पांच वर्षीय बालिका को कोतवाली पुलिस ने परिजनों से मिलाया

महिला पुलिस टीम ने तत्परता दिखाकर खोजा परिवार, पहचान और सत्यापन के बाद पिता को…

3 hours ago

हाईटेंशन तारों के नीचे दुर्गा पंडाल, सुरक्षा इंतजाम नदारद

नौ स्थानों पर स्थापित प्रतिमाओं के दर्शन को उमड़ रही भीड़, अग्निशमन यंत्र और बालू-पानी…

3 hours ago