मेरी रचना, मेरी कविता

सबको ख़ुश रख पाना मुश्किल काम



कहते हैं कि सबको ख़ुश रख पाना
बहुत ही मुश्किल भरा काम होता है,
एक को ख़ुश करो दूसरा अपने आप,
बरसाती मेंढक सा फुदक जाता है।

संबेदनशीलता लोगों के चरित्र
की बहुमूल्य ख़ज़ाना होती है,
उनकी सोच में गम्भीरता होती है,
व्यवहार में भी गहराई होती है।

वफ़ादारी, सच्चाई व ईमानदारी
ऐसे लोगों में भरपूर भरी होती है,
छोटी छोटी बातें भी ऐसे इंसानों में
जीवन की गहराई तक घर करती हैं।

उनकी सोच समझ की पवित्रता ही
चरित्र की सुंदरता की परिचायक है,
मुश्किल से भरी परिस्थिति में भी
उनका हृदय नहीं कभी बदलता है।

इंसान के धनार्जन की कोई एक
निश्चित परिभाषा नहीं होती है,
ख़याल रखे मित्र, दर्द समझे पड़ोसी,
मान दें रिश्तेदार, सभी कमाई होती है।

अच्छा स्वभाव मनुष्य द्वारा जीवन में
अर्जित बेशकीमती दौलत होती है,
कभी न कभी कहीं न कहीं अपनों को,
अच्छे स्वभाव वश याद आ जाती है।

आदित्य गले मिलो, आँसू रुकते हैं,
छोटे दीपक से अंधकार छट जाते हैं,
छोटी छोटी यादें जीवन की सौग़ातें हैं,
ये ख़ुशियाँ जीवन भर रह जाती हैं।

•कर्नल आदि शंकर मिश्र ‘आदित्य’
लखनऊ

rkpshomnath

Recent Posts

शाका बाबा के लिए दुआओं का दौर, मेदांता अस्पताल पहुंच रहे समर्थक और शुभचिंतक

मेदांता में भर्ती दीपक मिश्र ‘शाका’ का हाल जानने उमड़ी भीड़, समर्थकों ने की शीघ्र…

2 hours ago

ज्ञान से विवेक तक: मां सरस्वती के इन मंत्रों में छिपा है आध्यात्मिक साधना का संदेश

मां सरस्वती के मंत्रों से ज्ञान और बुद्धि की साधना, जानिए शास्त्रोक्त महत्व और जप…

3 hours ago

मंगलवार-शनिवार करें हनुमान जी के इन मंत्रों का जाप, जानिए धार्मिक मान्यता

हनुमान जी के 6 प्रभावशाली मंत्र: श्रद्धा से करें जाप, संकटों में मिलेगा संबल लेखक:…

3 hours ago

UP चुनाव से पहले अमित शाह ने खोल दिया पुराना पिटारा, कट्टे-गैंगवार और परिवारवाद पर निशाना

ग्रेटर नोएडा में निवेश और निर्यात का मंच, रायबरेली से अखिलेश की पीडीए यात्रा ने…

3 hours ago

देहरादून से इंफाल तक प्रदर्शन: SIR को लेकर कांग्रेस का चुनाव आयोग के खिलाफ मोर्चा

SIR विवाद पर कांग्रेस का देशव्यापी प्रदर्शन, CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग देहरादून/लखनऊ/इंफाल…

4 hours ago

भारी बारिश के बीच एसडीएम मोनालिसा जौहरी ने किया घाटों का निरीक्षण

गणेश प्रतिमा विसर्जन की तैयारियों का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश बहराइच (राष्ट्र…

5 hours ago