विश्व जनसंख्या दिवस पर सदर विधायक ने हरी झंडी दिखाकर प्रचार वाहन किया रवाना

बलरामपुर(राष्ट्र की परम्परा)। 11 जुलाई 2023 को विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय बलरामपुर से विधायक बलरामपुर पलटू राम द्वारा प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी बलरामपुर डॉ सुशील कुमार, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ बी पी सिंह, डॉ संतोष कुमार श्रीवास्तव, डॉ जय प्रकाश, डी पी एम शिवेंद्र मणि त्रिपाठी, जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी अरविन्द मिश्रा व कार्यालय के समस्त अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे। इस अवसर पर विधायक बलरामपुर पलटू राम ने कहा कि बढ़ती जनसंख्या दुनियाभर के लिए चिंता का बड़ा कारण बन गई है। जनसंख्या वृद्धि की वजह से अशिक्षा, बेरोजगारी, भुखमरी और गरीबी बढ़ रही है। हर दिन लाखों की संख्या में बढ़ रही जनसंख्या लगभग सभी देशों के लिए मुसीबत बनी हुई है। ये गंभीर बात है कि दुनिया का सबसे अधिक जनसंख्या वाला देश भारत बन चुका है, जबकि चीन खिसक कर दूसरे स्थान पर पहुंच चुका है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी बलरामपुर डॉ सुशील कुमार ने बताया कि 11 जुलाई 1989 को यूनाइटेड नेशन ने एक सभा का आयोजन कर ‘विश्व जनसंख्या दिवस’ मनाने का फैसला लिया था। उन्होंने बताया कि 11 जुलाई 1987 तक वर्ल्ड पॉपुलेशन का आंकड़ा 5 अरब पार पहुंच चुका था। तब दुनियाभर के लोगों को बढ़ती आबादी के प्रति जागरूक करने के लिए इसे वैश्विक स्तर पर मनाने का फैसला लिया गया था। इस दिन को मनाने की मुख्य वजह यही है बढ़ती जनसंख्या के प्रति लोगों को जागरूक किया जाए, ताकि गरीबी, अशिक्षा और बेरोजगारी जैसे हालातों बचा जा सके।

rkpshomnath

Recent Posts

शाका बाबा के लिए दुआओं का दौर, मेदांता अस्पताल पहुंच रहे समर्थक और शुभचिंतक

मेदांता में भर्ती दीपक मिश्र ‘शाका’ का हाल जानने उमड़ी भीड़, समर्थकों ने की शीघ्र…

3 hours ago

ज्ञान से विवेक तक: मां सरस्वती के इन मंत्रों में छिपा है आध्यात्मिक साधना का संदेश

मां सरस्वती के मंत्रों से ज्ञान और बुद्धि की साधना, जानिए शास्त्रोक्त महत्व और जप…

4 hours ago

मंगलवार-शनिवार करें हनुमान जी के इन मंत्रों का जाप, जानिए धार्मिक मान्यता

हनुमान जी के 6 प्रभावशाली मंत्र: श्रद्धा से करें जाप, संकटों में मिलेगा संबल लेखक:…

4 hours ago

UP चुनाव से पहले अमित शाह ने खोल दिया पुराना पिटारा, कट्टे-गैंगवार और परिवारवाद पर निशाना

ग्रेटर नोएडा में निवेश और निर्यात का मंच, रायबरेली से अखिलेश की पीडीए यात्रा ने…

4 hours ago

देहरादून से इंफाल तक प्रदर्शन: SIR को लेकर कांग्रेस का चुनाव आयोग के खिलाफ मोर्चा

SIR विवाद पर कांग्रेस का देशव्यापी प्रदर्शन, CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग देहरादून/लखनऊ/इंफाल…

4 hours ago

भारी बारिश के बीच एसडीएम मोनालिसा जौहरी ने किया घाटों का निरीक्षण

गणेश प्रतिमा विसर्जन की तैयारियों का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश बहराइच (राष्ट्र…

6 hours ago