मुजफ्फरपुर-प्रयागराज रामबाग एक्सप्रेस का हुआ विस्तार

वाराणसी (राष्ट्र की परम्परा ) रेलवे प्रशासन द्वारा यात्री जनता की सुविधा हेतु 12538/12537 प्रयागराज रामबाग-मुजफ्फरपुर-प्रयागराज रामबाग एक्सप्रेस का विस्तार प्रयागराज जं. से/तक कर दिया गया है। गाड़ी संख्या 12538 प्रयागराज रामबाग-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस 02 जुलाई, 2025 से प्रयागराज जं. से चलाई जायेगी तथा गाड़ी संख्या 12537 मुजफ्फरपुर-प्रयागराज रामबाग एक्सप्रेस 30 जून, 2025 से प्रयागराज जं. तक चलाई जायेगी। मार्ग विस्तार के फलस्वरूप यह गाड़ी निम्नवत चलाई जायेगी।
12538 प्रयागराज जं.-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस 02 जुलाई, 2025 से प्रत्येक सोमवार एवं बुधवार को प्रयागराज जं. से 04.45 बजे प्रस्थान कर प्रयागराज रामबाग से 05.10 बजे तथा अन्य स्टेशनों पर पूर्ववत समयानुसार होते हुये मुजफ्फरपुर 18.10 बजे पहुँचेगी।

12537 मुजफ्फरपुर-प्रयागराज जं. एक्सप्रेस 30 जून, 2025 से प्रत्येक सोमवार एवं बुधवार को मुजफ्फरपुर से 19.30 बजे प्रस्थान कर अन्य स्टेशनों पर पूर्ववत समयानुसार होते हुये दूसरे दिन प्रयागराज रामबाग से 08.30 बजे छूटकर प्रयागराज जं. 08.55 बजे पहुँचेगी।
इसके अतिरिक्त 01 सितम्बर, 2025 से गाड़ी संख्या 12538 प्रयागराज रामबाग-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस परिवर्तित गाड़ी संख्या 14112 प्रयागराज जं.-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस तथा गाड़ी संख्या 12537 मुजफ्फरपुर-प्रयागराज रामबाग एक्सप्रेस परिवर्तित गाड़ी संख्या 14111 मुजफ्फरपुर-प्रयागराज जं. एक्सप्रेस के रूप में चलाई जायेगी।

rkpnews@desk

Recent Posts

किसान कांग्रेस के जिला अध्यक्षों की नई सूची जारी,धर्मेन्द्र कुमार पाण्डेय को देवरिया की कमान

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश में किसान कांग्रेस संगठन को मजबूत करने की दिशा…

5 hours ago

गांव-गांव पहुंचाया गया राष्ट्र के लिए मध्यस्थता अभियान 3.0 का संदेश

आपसी सुलह-समझौते से मामलों के त्वरित और कम खर्चीले समाधान के लिए ग्रामीणों को किया…

9 hours ago

आगरा में 16 नवंबर से शुरू होगी स्व-गणना, 1200 से ज्यादा वोटर वाले बूथों पर DM की नजर; जानें पूरी समयसीमा

आगरा में जनगणना से लेकर वोटर लिस्ट से जननी सुरक्षा योजना का जाना DM मनीष…

9 hours ago

मां तरकुलहा देवी धाम में मां कात्यायनी की पूजा, दुर्गा सप्तशती पाठ के बाद बंटा प्रसाद

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। शारदीय नवरात्रि के छठे दिन को पूर्वांचल के प्रमुख शक्तिपीठ मां…

10 hours ago

समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण कार्यों पर जोर, लापरवाही करने वाले अधिकारियों पर होगी कार्रवाई

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। आकांक्षात्मक विकास खंड हुजूरपुर में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक मुख्य…

10 hours ago

तिरंगे को लेकर आमने-सामने सरकार और विपक्ष? CJP मार्च से पहले कार्रवाई, AAP से ममता-अखिलेश तक ने घेरा

फोटो X नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को ‘लहरा दो तिरंगा’…

10 hours ago