जैतीपुर/शाहजहांपुर(राष्ट्र की परम्परा)
कृषि रक्षा इकाई केंद्र पर किसानों को निःशुल्क वितरित किये जा रहे सरसों एवं मसूर की बीज में जमकर धांधली की जा रही है।आरोप है कि पंजीकरण के नाम पर किसानों से सौ -सौ रुपए वसूले जा रहे हैं।सुबह से ही सैकड़ो किसान परिसर में आकर खड़े हो जाते हैं। अव्यवस्थाओं के बीच हो रहे वितरण में कई सारे किसान खाली हाथ ही घर लौट जाते हैं। लड़ाई झगड़े की भी नौबत आ रही है।कहने को तो सरकार द्वारा किसान हित में तमाम योजनाएं चलाई जा रहीं हैं। अन्नदाताओं की आय दोगुनी करने का डंका पीटा जा रहा है।लेकिन धरातल पर स्थिति बिल्कुल परे है। गोदाम प्रभारी की मनमानी के कारण अधिकांश किसानों को योजनाओं के बारे में जानकारी ही नहीं मिल पाती है। न्याय पंचायत स्तरीय बनाए गए व्हाट्सएप ग्रुप में भी किसानों के लिए कोई सूचना नहीं डाला जा रहा हैं। किसानों का कहना है कि कृषि रक्षा इकाई केंद्र पर जमकर गोलमाल किया जा रहा है। एक तरफ सरकार किसानों की आय दोगुनी करने में जुटी है।वहीं कृषि रक्षा केंद्र के कर्मचारी अपनी आय दोगुनी करने में लगे हुए हैं।गुपचुप तरीके से वितरण किया जा रहा है।जिससे पात्र किसानों को योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है।किसान देशपाल,प्रेमपाल, राम मूर्ति, कृष्णपाल राम बेटी आदि नें, बताया कि वह निशुल्क सरसों का बीज लेने कृषि रक्षा केंद्र पर गये तो पंजीकरण के नाम पर सौ रुपए मांगे गए। बाद में शुक्रवार को आने की कहकर टरका दिया गया।कहा कृषि रक्षा केंद्र पर किसानों को काफी परेशानी हो रही है। बीज वितरण में जमकर भेदभाव किया जा रहा है। दूरराज से आए किसानों को योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है।
इस बारे में जब किसी रक्षा केंद्र के प्रभारी अजीत यादव से बात की तो उन्होंने वसूली से इनकार किया।बताया किसानों को मसूर बीज के साथ प्लाजोबिएम कल्चर दिया जा रहा है।जिसके सौ रूपए लिए जा रहे हैं।जिसे किसानों को लेना जरूरी है।
बरहज /देवरिया (राष्ट्र की परम्परा )। गोताखोर सुरेंद्र साहनी की मौत के बाद बरहज क्षेत्र…
07 फरवरी 2026 को कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि, चित्रा नक्षत्र और कन्या राशि में…
दिसंबर 2025 की परीक्षा में सौ से अधिक विद्यार्थियों को सफलता, हिंदी विषय से सर्वाधिक…
सिकंदरपुर/बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। सिकंदरपुर-बेल्थरा मार्ग पर शुक्रवार को हुई दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं ने…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय (डीडीयूजीयू) को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सशक्त पहचान…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)।विकासखंड परतावल के ग्राम पिपरपाती तिवारी में उस समय उत्सव जैसा माहौल…